खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
कोरोना : गहरा रहा संकट, कोरोना के मामले में
बढऩे के साफ सुबूत मिले
त्योहारों के दौरान कोरोना का
खतरा, केंद्र ने किया सावधान
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
कोरोना : गहरा रहा संकट, कोरोना के मामले में
बढऩे के साफ सुबूत मिले
त्योहारों के दौरान कोरोना का
खतरा, केंद्र ने किया सावधान
■
नई दिल्ली । केंद्रीय
स्वास्थ्य मंत्रालय ने आने वाले त्योहारी
सीजन में कोरोना संक्रमण बढऩे के खतरे
के प्रति सावधान किया है। केंद्रीय
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने साफ कर
दिया है कि कोरोना की दूसरी लहर पूरी
तरह खत्म नहीं हुई है। विभिन्न स्थानों पर
त्योहारों के बाद कोरोना के मामले में
बढऩे के साफ सुबूत मिले हैं। उन्होंने
राज्य सरकारों को टीकाकरण की गति
बढ़ाने और खासतौर पर दूसरे डोज पर
जोर देने को कहा है।
देश में कोरोना की दूसरी
लहर अभी भी जारी
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि देश
में कोरोना की दूसरी लहर अभी भी जारी
है और 41 जिले ऐसे हैं जहां संक्रमण दर
10 फीसद से अधिक बना हुई है। वैसे
इनमें अधिकांश जिले केरल और पूर्वोत्तर
के राज्यों के हैं। केरल में कोरोना के कुल
सक्रिय मामले एक लाख 70 हजार से
अधिक हैं, जो देश के कुल सक्रिय
मामलों का 51 फीसद से अधिक है।
राजेश भूषण ने कहा कि आने वाले
त्योहारी सीजन में कोरोना संक्रमण को
रोकना अहम होगा। बुधवार को सभी
राज्यों के साथ बैठक में त्योहारी सीजन
में भीड़भाड़ रोकने और कोरोना उचित
व्यवहार का पालन करने के लिए उचित
कदम उठाने को कहा गया है। सभी राज्यों
को टीकाकरण की रफ्तार तेज करने को
भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि राज्यों
के पास वैक्सीन के पर्याप्त डोज उपलब्ध
हैं। पिछले तीन हफ्ते में यह किसी भी
दिन 2.5 करोड़ के नीचे नहीं गया है।
गुरुवार की सुबह भी राज्यों के पास तीन
करोड़ 77 लाख डोज उपलब्ध थीं।
📎
हिस
युगपक्ष
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...