खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
पशु चराने वाला खेजड़ी पर फंदे से लटका मिला
नागौर। जिले के पादूकलां थाना क्षेत्र के रियांबड़ी कस्बें के लूणी नदी इलाके में खेजड़ी के पेड़ पर बंधे फांसी के फंदे से लटकी एक युवक की लाश मिली। इस खबर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई और पुलिस को सुचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रियांबड़ी लेकर पहुंची, जहां पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा परिकजनों को सौंप दिया गया। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या का ही मामला मान रही है। छोटूराम पिता सुवालाल जंगलिया (20) निवासी आलनियावास कई दिनों से रियांबड़ी में रहकर पशु चराने का काम करता था। छोटूराम शुक्रवार शाम से पशुओं के बाड़े से गायब था। इस बीच शनिवार को लूणी नदी इलाके में सुनसान क्षेत्र में खेजड़ी के पेड़ पर पर बंधे फांसी के फंदे से लटकी उसकी लाश मिली। पुलिस के अनुसार छोटूराम ने शुक्रवार रात में ही आत्महत्या कर ली थी पर तेज बारिश और सुनसान इलाके में लोगों की आवाजाही नहीं होने से जानकारी नहीं लग पाई। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। छोटूराम के परिजनों ने भी उसके आत्महत्या किये जाने को लेकर कोई कारण की जानकारी होने से इंकार किया है।
✍🏻
खुलासा
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...