खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻AB
बीकानेर : अवैध निर्माण होने की शिकायत मिली तो मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम के साथ अभद्रता व हाथापाई, राज कार्य में बाध डालने का मामला दर्ज
गोपेश्वर बस्ती क्षेत्र में अवैध निर्माण होने की शिकायत पर रविवार को नगर निगम की टीम पहुंची, तो मौके पर कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्रता व हाथापाई की। नगर निगम के सहायक अभियंता संजय ठोलिया ने गंगाशहर थाने में राज कार्य में बाध डालने का मामला दर्ज कराया है।
गंगाशहर थाना प्रभारी रानी दान के अनुसार गोपेश्वर बस्ती में अतिक्रमण होने की शिकायत मिलने पर नगर निगम के एईएन संजय ठोलिया व अन्य कार्मिक मौका देखने गए थे, इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ झगड़ा किया, अब सहायक अभियंता संजय ठोलिया ने सुशील भादाणी व उनके परिजनों के खिलाफ राज कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार गोपेश्वर बस्ती में एक भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के विवाद है। इसमें से एक पक्ष ने आज नगर निगम में शिकायत की, तो टीम मौके पर पहुंची थीा, इस दौरान एक पक्ष ने एईएन के साथ झगड़ा किया।
📎
abhay bharat
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...