खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
मेघवाल समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग आयोजित
बीकानेर। मेघवाल समाज के प्रतिनिधियों की एक मीटिंग रविवार को पाबूबारी स्थित रामेदव जी मंदिर में आयोजित की गई। मीटिंग में मिश्री बाबू जनागल ने समाज के प्रतिनिधियों को अवगत करवाते हुए बताया कि रामेदवरा में समाज की डालीबाई मेघवाल धर्मशाला है। जिसे रामदेवरा के ही निवासी उत्तमचंद जयपाल ने सन 2014 में ध्वस्त कर दी थी, जिसके विरूद्ध बीकानेर के मेघवाल समाज के प्रतिनिधियों ने न्यायालय, पोकरण में फौजदारी व दीवानी वाद 2014 मे दायर किया था। जिसमें माननीय न्यायालय ने यथा स्थिति के आदेश जारी कर दिये। मिश्री बाबू ने बताया कि मेघवाल समाज की इस जमीन को बचाने के लिये हमने 20 अगस्त 2021 को जैसलमेर विधायक व मेघवाल समाज संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपाराम धनदे के बीकानेर आगमन पर उन्हे इस विवाद से अवगत करवाते हुए बताया कि इस धर्मशाला का पट्टा समस्त मेघवाल समाज के नाम से दिनांक 30.08.1956 को पट्टा सं. 197/56 जारी किया गया था। जिसमें बीकानेर के मेघवाल समाज के भामाशाह ठेकेदार पूराराम इणखियां, ठेकेदार मघराम इणखियां, ठेकेदार बुलाकीराम समेत कई भामाशाहों ने इस धर्मशाला में बड़े-बड़े कमरो का निर्माण करवाया था। जिसको रामदेवरा निवासी उत्तमचंद जयपाल पुत्र पूर्णाराम जयपाल ने बदनियती से तुड़वाकर अपनी निजी सम्पती घोषित कर निर्माण करने का प्रयास किया। जिसके विरूद्ध न्यायालय वाद चल रहा है। मिश्री बाबू ने बताया कि हमने विधायक से दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने तथा धर्मशाला में पुन: निर्माण करवाने का आग्रह किया है। मीटिंग बीरबल मेघवाल, लालचंद इणखियां, अशोक जनागल, डॉ. सुशील मोयल, चुन्नीलाल हाटीला, बजरंग देपन, जेठाराम लीलड़, मांगीलाल चन्दल, हरिश चन्द्र, डॉ. मल्लूराम जनागल, मूणाराम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...