खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
नहर में जा गिरी जीप - तीन की मौत, दो की तलाश जारी
हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र के गांव रणजीतपुरा के पास रविवार सुबह एक जीप इंदिरागांधी नहर में गिर गई। हादसे में जीप में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो की अभी पानी में तलाश की जा रही है। दोपहर तक तीन लोगों के शव पानी से निकाल लिए गए थे। नहर में गिरे दो लोगों की तलाश की जा रही है।
बुरहानपुरा से आ रहे थे नौरंगदेसर
पुलिस के अनुसार सुबह करीब दस बजे के आसपास हरीश जाखड़ तथा उसके परिवार के सुमन, मंजू, मीनाक्षी और मनीष जीप से बुरहानपुरा से नौरंगदेसर की ओर आ रहे थे। पांच लोगों को लेकर आ रही यह जीप गांव रणजीतपुरा के पास गांव पचास आरडी पुल पर अचानक नहर में गिर गई। खेत से आ रहे एक पिता-पुत्र ने जीप को नहर में गिरते देखा तो शोर मचाया।
मौके पर एकत्र हुए लोग
घटना की जानकारी मिलने के साथ ही नहर के किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इन लोगों ने जीप और इसमें सवार लोगों की तलाश में अपने स्तर पर प्रयास शुरू किए तथा साथ ही हनुमानगढ़ टाउन पुलिस को सूचना दी। मौक पर पहुंची लखूवाली चौकी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से जीप और इसमें सवार लोगों की तलाश शुरू की। दोपहर तक सुमन, मंजू और मीनाक्षी के शव निकाले जा चुके थे जबकि हरीश और मनीष की तलाश की जा रही थी।
✍🏻
खुलासा
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...