खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
उत्तर पश्चिम रेलवे पर निर्माण परियोजनाओं को समयानुसार पूरा करने पर विशेष बल
आनन्द प्रकाश, महाप्रबंधक ने निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों के लिये पर्याप्त बजट का प्रावधान कर लक्ष्यानुसार पूरा करने के निर्देश दिये
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
उत्तर पश्चिम रेलवे पर निर्माण परियोजनाओं को समयानुसार पूरा करने पर विशेष बल
आनन्द प्रकाश, महाप्रबंधक ने निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों के लिये पर्याप्त बजट का प्रावधान कर लक्ष्यानुसार पूरा करने के निर्देश दिये
उत्तर पश्चिम रेलवे, प्रधान कार्यालय में आज दिनांक 27.08.2021 को उत्तर पश्चिम रेलवे पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिये श्री आनन्द प्रकाश, महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे ने निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेट शशि किरण के अनुसार श्री आनन्द प्रकाश, महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे ने निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निर्माण परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उत्तर पश्चिम रेलवे पर वर्तमान में चल रहे नई लाइनों, दोहरीकरण तथा आमान परिवर्तन के कार्यों को समयानुसार पूरा करने के लिये दिशा-निर्देश दिये। श्री आनन्द प्रकाश ने कहा कि जो कार्य अंतिम स्टेज पर है, उनको प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाना चाहिये। निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने पर उसकी लागत में वृद्धि नहीं होती तथा उसका लाभ रेल उपभोक्ताओं को समय पर मिल सकता है। वर्तमान में उत्तर पश्चिम रेलवे पर चल रहे निर्माण कार्यों के लिये पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया है, जिससे इन कार्यों को गति प्राप्त हुई है। निर्माण कार्यों के पूरा होने से हमारी सरक्षा को तो मजबूती मिलती है साथ ही हम यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी कर उनको उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान करते है। श्री आनन्द प्रकाश ने उत्तर पश्चिम रेलवे पर किये गये निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुये कहा कि हमारे यहाँ के सभी रेलकर्मी पूर्ण निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।
श्री बृजेश कुमार गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) ने बैठक में उत्तर पश्चिम रेलवे पर चल रही निर्माण परियोजनाओं की जानकारी देते हुये बताया कि विगत वर्ष में 38 किलोमीटर दोहरीकरण, 25 किलोमीटर नई लाइन व 71 किलोमीटर आमान परिवर्तन का कार्य किया गया है। वर्तमान में उत्तर पश्चिम रेलवे पर 262 किलोमीटर नई लाइन, 1329 किलोमीटर दोहरीकरण व 323 किलोमीटर आमान परिवर्तन का कार्य प्रगति पर है, जिनको लक्ष्य निर्धारित कर पूरा किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त अन्य निर्माण कार्य भी तीव्र गति से निष्पादित किये जा रहे हैं।
बैठक में विभागाध्यक्ष तथा निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...