खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
कार्रवाई और विरोध : एसई का निलंबन, इंजीनियर्स लामबंद
यह पहला प्रकरण, जिसमें बिना किसी जांच के जिला स्तरीय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई - एसई गोयल
मीडिया
बीकानेर। जोधपुर डिस्कॉम के ग्रामीण एसई अशोक गोयल को कलेक्टर की अनुशंसा पर सस्पेंड कर दिया गया है। गोयल के पास 3 महीने से बीकानेर चीफ इंजीनियर का भी कार्यभार था। उन्हें बीकानेर से हटाकर जोनल हैडक्वार्टर बाड़मेर में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में जोधपुर डिस्कॉम के एमडी अविनाश सिंघवी ने आदेश जारी किए हैं।
एसई गोयल पर काम में लापरवाही सहित बिजली संबंधी प्रकरणों का समय पर निस्तारण नहीं करने के मामलों की शिकायतें मिलने पर कलेक्टर नमित मेहता ने इन्हें यहां से बदलने की अनुशंसा जोधपुर डिस्कॉम के चेयरमैन व एमडी से की थी।
इधर,
विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता अशोक गोयल को निलम्बित किए जाने के बाद बिजली अभियंताओं में रोष है। सोमवार को बिजली इंजीनियर्स एसोसिशन ऑफ जोधपुर डिस्कॉम(बेजोड) ने विद्युत निगम के विश्राम गृह में विरोध प्रदर्शन किया।निलम्बन की इस कार्रवाई को अनुचित बताया। साथ इस आदेश को रद्द करने की मांग उठाई। अभियंताओं ने एकजुट होकर ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर इस निलम्बन आदेश को निरस्त करने की बात कही।
साथ ही जोधपुर विद्युत वितरण निगम के एमडी अविनाश सिंघवी को एक ज्ञापन भी भेजा है। इसके जरिए अवगत कराया गया है कि प्रशसनिक दबाव में आकर यह एकतरफा कार्रवाई की गई है, यह दमनात्मक है, इससे अभियंता में आक्रोश है। संगठन इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करता है। अभियंताओं ने चेतावनी दी है कि जल्द ही इस आदेश को निरस्त नहीं किया गया तो संगठन को मजबूरन कड़े कदम उठाने पड़ेंगे।
उधर,
ग्रामीण एसई अशोक गोयल का कहना है कि शनिवार को धीरदान गांव में हुए हादसे के मामले में उन पर कार्रवाई की गई है।
उस मामले में पीडि़त परिवार को मुआवजा दिलवाने की बात हो चुकी है। अवकाश के दिन इस तरह के आदेश समझ से परे हैं। यह पहला प्रकरण है, जिसमें बिना किसी जांच के जिला स्तरीय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
✍🏻
अभय भारत
bikaner24x7news.com
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...