खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻india.com
सावधान : पुराने सिक्के या नोट की बेतहाशा बढ़ी कीमत के झांसे में न आएं
इसका इस्तेमाल ठग लोग कर रहे हैं
पुराने सिक्के और पुराने नोट ऑनलाइन खरीद फरोख्त का विज्ञापन इन दिनों इंटरनेट और सोशल मीडिया के विभिन्न स्रोतों पर आए दिन देखने को मिल जाता है। इसके प्रति आरबीआई ने लोगों को सावधान करते हुए चेताया है कि ऐसे लोगों से सावधान रहें वह पुराने सिक्के या पुराने नोट लेन देन कर अधिक कीमत चुकाते या चुकाने का वादा करके आपकी अहम जानकारियों को इकट्ठा कर रहे हैं। दूसरे शब्दों में यह माना जा सकता है कि ऐसे लोग लोगों का डाटा इकट्ठा कर रहे हैं और इसका दुरुपयोग हो सकता है
पुराने सिक्के या नोट बेचने वालों को RBI ने सावधान किया है. आरबीआई का कहना है कि इसका इस्तेमाल ठग लोग कर रहे हैं. इसके जरिए वे आपकी अहम जानकारियां जुटाने का काम कर रहे हैं.पिछले कुछ दिनों से पुराने सिक्कों और नोटों की खरीद-बिक्री को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं. लोग विभिन्न ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पुराने नोट और सिक्के बेच रहे हैं. इसको लेकर आरबीआई ने हाल ही में एक अहम जानकारी दी है. आरबीआई ने आगाह किया कि कुछ धोखाधड़ी वाले तत्व केंद्रीय बैंक के नाम और लोगो का इस्तेमाल पुराने नोटों और सिक्कों को ऑनलाइन, ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचने के लिए कर रहे हैं.
📎
india.com
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...