खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
जवानी में की थी मारपीट, बुढ़ापे में हुआ गिरफ्तार
30 की उम्र में मारपीट
70 की उम्र में गिरफ्तार
जयपुर में 1980 में पड़ोसी से मारपीट कर
फरार हो गया
यूपी में नाम बदल कर रहने
लगा था, 40 साल बाद पकड़ा गया
जयपुर । जयपुर पुलिस ने मारपीट के मामले
में 40 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार
किया है। 1980 में आरोपी के खिलाफ मारपीट किए जाने
का मामला दर्ज हुआ था। इसे तलाश करने के लिए पुलिस
की टीमें कई बार उत्तरप्रदेश भी पहुंची। जब उसके खिलाफ
मुकदमा दर्ज हुआ था तब उसकी उम्र 30 साल थी और
पकड़े जाने पर 70 साल हो चुकी है। ऐसे ही कई फरार
आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी वेस्ट ऋचा
तोमर ने बताया कि झोटवाड़ा पुलिस ने महावीर सिंह (70)
को गिरफ्तार किया है। 1980 में उसके खिलाफ मारपीट कर
मुकदमा दर्ज हो गया था। तभी वह फरार हो गया था। वह
उत्तरप्रदेश में नाम बदल-बदल कर रह रहा था। पुलिस के
पहुंचने पर फरार हो जाता था। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने टीम
के साथ उसे गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने
नवीन सिंह (37)निवासी झोटवाड़ा, महेश कुमार
(55)निवासी झोटवाड़ा, कैलाश शर्मा (40)निवासी
हरनाथपुरा करधनी, विष्णुकांत (50)निवासी सुन्दर विहार
गोयल फार्म कालवाड़ रोड, पवन कुमार (38)निवासी
गणेश कॉलोनी झोटवाड़ा और प्रदीप सिंह (47) निवासी
मुरलीपुरा को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने वारंटी मुरलीपुरा
निवासी सुनील चौधरी (26) को गिरफ्तार किया हैं।
यह भी पढ़ें। क्लिक करें 👇नीले अक्षरों पर
📎
हिस
युगपक्ष
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...