खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
मासूम से रेप करते हुए आरोपी की भाभी
ने ही देख लिया, पुलिस ने 24 घंटे में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
जयपुर में दो साल की मासूम से रेप : सीढियों
पर खेलती बच्ची को उठा ले गया किशोर
जयपुर । जयपुर में एक
दो साल की बच्ची से रेप का मामला
सामने आया है। आरोपी भी नाबालिग है
और वह सीढिय़ों के पास खेल रही
बच्ची को उठा कर कमरे में ले गया।
पलंग पर रेप करते हुए आरोपी की भाभी
ने ही देख लिया। उसने चीखते हुए
बच्ची की मां को बुलाया तभी आरोपी
भाग गया। सबसे अहम बात है कि
पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी किशोर को
गिरफ्तार करते हुए अहम सबूत जुटाएं
और कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया।
बच्ची का मेडिकल करवा कर दोनों
गवाहों के बयान कराएं। डीसीपी साउथ
हरेंद्र कुमार ने बताया कि सांगानेर सदर
पुलिस ने दो साल की बच्ची से रेप के
नाबालिग आरोपी के खिलाफ कोर्ट में
24 घंटे में चार्जशीट पेश कर दी है।
उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को बच्ची
की पिता ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी पत्नी
घर में बर्तन साफ कर रही थी। उसकी
बेटी उम्र 2 साल है। वह पड़ोस में रहने
वाले किशोर के साथ सीढियों पर खेल
रही थी। वह बच्ची को गोद में उठाकर
अपने मकान में ले गया। आरोपी की
भाभी कमरे में पहुंची तो वह देख कर
दंग रह गई। उसने आवाज लगाकर
बच्ची की मां को बुलाया। वह पहुंची तो
देखा कि किशोर ने बच्ची को पलंग पर
लिटा रखा था। उसके साथ गलत काम
कर रहा था। दोनों के देखने के बाद
किशोर तुरंत कमरे से भाग गया। सांगानेर
सदर पुलिस ने दो साल की बच्ची से रेप
की रिपोर्ट मिलने के बाद जांच शुरू की।
इंस्पेक्टर हरीपाल सिंह के साथ 15
पुलिसकर्मियों की चार टीम बनाई गई।
पुलिस ने आरोपी नाबालिग किशोर को
पकड़ लिया। दो साल की बच्ची काफी
घबराई हुई थी। वह बोल नहीं पा रही थी।
पुलिस ने बच्ची के कपड़ों के सैंपल
लिए। इसके बाद बच्ची की मां के बयान
कराए गए।
📎
हिस
युगपक्ष
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...