खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
कल तक बिजली संकट दूर नही होने पर किसान नोखा 220 केवी जीएसएस सहित पांचू, भामटसर व जसरासर 132 केवी जीएसएस घेरेंगे - विधायक बिश्नोई
तमाम कोशिशों के बाद भी किसानों को पर्याप्त व निर्बाध बिजली नही दी जा रही है और कल तक बिजली संकट दूर नही होने पर किसान नोखा 220 केवी जीएसएस सहित पांचू, भामटसर व जसरासर 132 केवी जीएसएस घेरेंगे । बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही औऱ सरकार की हठधर्मिता के कारण विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है । इस बाबत प्रेस को जारी बयान में भाजपा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने बताया कि सूरतगढ़ थर्मल में कोयले की कमी को लेकर पिछले डेढ़ महीने से सरकार को लगातार चेताया जा रहा था, मगर किसान विरोधी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया और इसी का नतीजा है कि थर्मल पावर की इकाइयां बंद हो चुकी है और इधर बारिश नहीं होने के चलते मूंगफली की फसल पर एक-एक पल भारी पड़ने लगा है ।
विधायक ने कहा कि ऊर्जा मंत्री स्वयं बीकानेर से आते हैं और हमने इन्हें बिजली संकट के प्रति निरतंर आगाह किया, किंतु इनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगी । उन्होंने कहा कि हम किसानों को खून के आंसू रोते नहीं देख सकते । कल पांचू जीएसएस घेरकर सरकार को अंतिम चेतावनी देंगे और उसके बाद भी पर्याप्त सप्लाई नहीं मिली तो आगामी कदम के बारे में किसानों के साथ मिलकर रणनीति बनाएंगे ।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...