खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
विश्व के 16 देशों में पढ़ी जाएगी पृथ्वीसिंह बैनीवाल की श्रीकृष्ण पर लिखी कविता
अमेरिका से प्रकाशित ग्रन्थ में शामिल हैं बैनीवाल की लिखी कविता
जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आयरलैंड के नामित राजदूत ने किया विमोचन
30 अगस्त 2021
'तू ब्रह्म तू ब्रह्मांड है, तू ही मेरी ज़ागीर है। तू है मेरा कृष्णजी, तू ही मेरी तकदीर है'। ये पंक्तियां हैं साहित्यकार और कवि पृथ्वी सिंह बैनीवाल बिश्नोई की कविता 'तू है मेरा कृष्णजी' की, जो अमेरिका के राम चरित भवन से प्रकाशित महाकाव्य ग्रन्थ 'श्रीकृष्ण काव्य पीयूष' में प्रकाशित हुई है।
जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आयरलैंड के नामित राजदूत और विदेश मंत्रालय में डेवलपमेंट पार्ट्नर्शिप के एडिशनल सेक्रेटरी पद पर कार्य कर चुके अखिलेश मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित 'श्रीकृष्ण काव्य पीयूष' ग्रन्थ का विमोचन किया। इस श्रीकृष्ण काव्य पीयूष में विश्व के 16 देशों के 101 कवियों की 151 रचनाएं शामिल की गई हैं। इन देशों में भारत के अतिरिक्त आस्ट्रेलिया, कनाडा, मलेशिया, अमेरिका, नीदरलैंड, नॉर्वे, तंज़ानिया, सिंगापुर, ओमान, कतर, श्रीलंका, त्रिनिदाद एंड टोबागो, यूनाइटेड किंगडम, यूएई, यूक्रेन के नामी कवि शामिल हैं। इस ग्रन्थ के प्रथम संस्करण के प्रधान संपादक अमेरिका के प्रो. ओमप्रकाश गुप्ता हैं।
ये हैं ग्रन्थ में विभिन्न कविताओं के विषय
गीता ज्ञान, राधा कृष्ण, कृष्ण आश्रय, अवतार क्यों, कृष्ण पर ब्रह्मा, कृष्वार, कृष्ण स्तुति, कृष्ण बिछोह, ब्रज में कृष्ण आदि विषयों पर केंद्रित कविताएं इस महाकाव्य संकलन में शामिल है।
15 पुस्तकें और 20 सांझा संकलन हो चुके हैं प्रकाशित
पिछले 40 वर्षों से हिंदी साहित्य की सेवा में संलग्न पृथ्वी सिंह बैनीवाल की लिखित, संपादित 15 पुस्तकें और 20 से अधिक सांझा संकलन प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही 1500 से अधिक कविताएं, कहानियां, 200 से अधिक आलेख विभिन्न शोध पुस्तकों, समाचार पत्रों, पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। भारत गौरव अवार्ड, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, हरियाणा गरिमा अवार्ड, कलम वीर सम्मान, सर्वश्रेष्ठ सृजन सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजे जा चुके हैं।
कविता का एक सार्थक अंश...
खुशियों का नीर हूँ, खड़ा यमुना तीर हूँ। तोड़ रहा भजन से, आवागमन जंजीर हूँ।। पुष्पों की वर्षा करने में, कृष्ण नाम जपने मे। आनन्द बहुत आता है, कृष्ण कृष्ण भजने में।।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...