खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
इनरव्हील क्लब बीकानेर ने किया डॉक्टर्स डे पर कोरोना कर्मवीरों का सम्मान एवं लगाया रक्तदान शिविर तथा होम्योपैथी शिविर
इनरव्हील सत्र 2021 - 22 के प्रथम दिन इनरव्हील क्लब, बीकानेर द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर बीकानेर के वरिष्ठ डॉक्टर का सम्मान करने के साथ-साथ रक्तदान शिविर एवं होम्योपैथी शिविर का आयोजन रोटरी भवन प्रांगण सादुल गंज में किया।
क्लब अध्यक्ष सोनिया छींपा एवं सचिव रोमिका केली ने बताया कि रक्तदान शिविर में कुल 53 यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीजों हेतु संग्रहित करवाया तथा डॉ त्रिलोक शर्मा के द्वारा आयोजित होम्योपैथी शिविर में अनेक व्यक्तियों ने होम्योपैथी शिविर का भी लाभ उठाया।
इस अवसर पर डॉ जे .पी. लखोटिया, डॉ त्रिलोक शर्मा एवं कोरोना योद्धा कमल सक्सेना ,अश्वनी कुमार तथा ममता भोजक का सम्मान कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
कार्यक्रम में नीलम कल्याणी, बिंदु गुप्ता, अर्चना गुप्ता, एकता तापड़िया, लता मूंदड़ा, अनु पेङीवाल, अरुणा मदान, नीरू डोगरा, अर्चना गर्ग सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
विदित रहे इनरव्हील परिवार सामाजिक सरोकार की श्रेणी में सदैव अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता है।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...