खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
नौकरी के चक्कर में विवाहिता फंस गई गुंडों में, गलत काम करने सहित नकदी व जेवरात हड़पने का आरोप
रतनगढ़। स्थानीय पुलिस थाने में
19 वर्षीय महिला ने नोकरी के बहाने
जयपुर बुलाने व गलत काम करने सहित
नकदी व जेवरात हड़पने का आरोप
लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस
थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील
के ग्राम सुलखनियां की 19 वर्षीय
विवाहिता ने स्थानीय पुलिस थाने में
रिपोर्ट दर्ज करवायी कि मेरे इंस्टाग्राम
अकाउंट पर जितेन्द्रसिंह निवासी जयपुर
ने फैंड रिक्वेस्ट भेजी थी। मेरी नासमझी
के कारण उक्त रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली।
इसके पश्चात मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज
करके मुझे जयपुर में नौकरी दिलाने का
झांसा दिया। मैं उनके झांसे में आ गई।
जितेन्द्रसिंह ने मुझे कहा कि एक बार
10-15 हजार की व्यवस्था करके
जयपुर आ जाओ, मैं नौकरी दिला दूंगा।
29 जून को जितेन्द्रसिंह ने कहा कि 2
लडकों को भेज रहा हूं। आप उनके साथ
जयपुर आ जाओ। मैंने कहा कि मेरे पास
रूपये की व्यवस्था नहीं हुई है तो उसने
कहा कि तुम्हारे गहने लेकर आ जाओ।
मैं उनको बेचकर तुम्हें नौकरी दिलवा
दूंगा। मैं उनके विश्वास में आ गई और
रात को सभी घरवाले खाना खाकर सोने
के बाद रात्रि 12.45 पर मेरे पास फोन
आया। तब मैं सारे कपड़े, गहने सोने के
कान के झुमके, लखड़ी, मादलिया,
टेवटी सहित कुल वजन 8 भरी थे,
लेकर बाहर चली गई। गांव से निकलते
ही दो लड़के मोटरसाईंकिल लिए तैयार
मिले। मैं उनके साथ फतेहपुर चली गयी।
फतेहपुर से बस में बैठाकर जयपुर ले
गये। वहां पर जितेन्द्रसिंह मिला उसने मेरे
को मोटरसाईकिल पर बैठाकर एक
होटल में ले गये। वहां पर मेरे से गहने व
मोबाईल सिम सहित जबरदस्ती ले
लिया। फिर एक होटल के कमरे में बंद
करके चला गया। एक दो घंटे बाद
जितेन्द्रसिंह व उसके साथ एक आदमी
और आया। उन्होंने डरा धमकाकर एक
कैब में बैठाकर ले गये। थोड़ी दूर जाने
के बाद एक आदमी और गाड़ी में बैठा।
जिसका नाम अमित शर्मा था। उसके
बाद एक होटल जनेन्द्रा छछ के कमरा
नंबर 107 में लें गये। वहां पर एक
आदमी और आया। चारों ने कमरे में
बीयर पीना शुरू कर दिया व मेरे साथ
अश्लील हरकत करने लगे। अवैध
संबंध बनाने का प्रयास किया। मैंने कहा
कि आपने मुझे नौकरी दिलाने के लिए
लाये थे। मैं ऐसा काम नहीं कर सकती।
तब चारों ने मेरे साथ मारपीट की। उक्त
लोगों ने मुंह में रूमाल दबाकर जोर
जबरदस्ती मेरे साथ खोटा काम किया व
किसी को बताने पर जान से मारने की
धमकी दी। विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया
कि नौकरी का झांसा देकर जितेन्द्रसिंह ने
मेरा अपहरण कराया व तीन अन्य लोगों
के साथ मिलकर मेरे साथ गैंगरेप किया
व मेरा सामान भी हड़प लिया। फिर मुझे
एक युवती के पास छोड़ दिया जिसका
नाम नीतू शर्मा सीरसी रोड़ शेखावत
कॉलोनी जयपुर में हैं। नीतू शर्मा ने मुझे
कमरे में बंद कर दिया और कहा कि यहां
से भागने की कोशिश की तो जान से मार
दूंगी। जो कहुं वैसा करना। मुझ को 6-
7 दिन बहुत परेशान किया। मेरे पास
फोन नहीं होने के कारण किसी को
सूचना नहीं दे सकी। मेरे ससुराल व
परिवार वालों द्वारा दी गई गुमशुदगी की
रिपोर्ट पर पुलिस ने मुझे बरामद करके
लायी तब मैं भयभीत और घबराई हुई
थी। अब परिवार वालों द्वारा सांत्वना देने
पर पुरी घटना की जानकारी मेरे भाई
रामचन्द्र को बतायी। मेरे भयभीत होने के
कारण मुकदमा दर्ज कराने में देरी हो गई
है। विवाहिता ने पुलिस थाने में मुकदमा
दर्ज करने, मेरे गहने और मोबाईल
बरामद करने तथा अपराध के षडय़ंत्र में
जो भी सम्मिलित है उन पर उचित
कार्यवाही की जाये। पुलिस ने मामला
दर्ज कर जांच ओमप्रकाश गोदारा
आरपीएस को सुपुर्द की।
✍🏻
युगपक्ष
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...