खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
राजस्थान - कुछ मंत्रियों के इस्तीफे के संकेत
जिला
कांग्रेस अध्यक्ष पदों पर जल्द नियुक्तियां
संभावित
कुछ मंत्री पद छोडऩे के इच्छुक : माकन
जयपुर । राजस्थान की
अशोक गहलोत नीत कांग्रेस सरकार में
बदलाव जल्द संभावित है। शुक्रवार को
कांग्रेस के महासचिव अजय माकन ने
कहा कि राज्य के कुछ मंत्रियों ने इस्तीफा
देकर संगठन के लिए काम करने की मंशा
जताई है। राजस्थान के प्रभारी कांग्रेस
महासचिव माकन का यह बयान
महत्वपूर्ण है। वे बीते कुछ दिनों से
लगातार राज्य के कांग्रेस विधायकों व
अन्य नेताओं से सलाह मशविरा कर रहे
हैं। राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल व जिला
कांग्रेस अध्यक्ष पदों पर जल्द नियुक्तियां
संभावित हैं।
असंतुष्ट नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री
सचिन पायलट के समर्थक संख्या में बड़ी
हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं। जयपुर में
पत्रकारों से चर्चा में माकन ने कहा कि
कुछ मंत्री हैं जो सरकार में पद छोडऩा
चाहते हैं। हमें ऐसे लोगों पर गर्व है। उनके
बयान से स्पष्ट हो गया है कि गहलोत
सरकार के कुछ मंत्री इस्तीफे देंगे, ताकि
नए चेहरों को मौका दिया जा सके।
माकन ने यह भी कहा कि 2023 के
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राजस्थान में
फिर संख्या में जाएगी। हम हमारे सदस्यों के
बल पर यह कर दिखाएंगे, जो कि सब
छोडऩे को तैयार हैं और संगठन के साथ
मिलकर काम करना चाहते हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि
राजस्थान के मंत्रियों ने मेरा खुद का
उदाहरण दिया और कहा कि 2013 में
उन्होंने संगठन का काम करने के लिए
मंत्री पद छोड़ दिया था। माकन ने
विधायकों के अलावा सीएम अशोक
गहलोत, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस
अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, स्पीकर
सीपी जोशी से भी मुलाकात की। सभी ने
कहा कि उन्हें हाईकमान में पूरा विश्वास है।
उन्हें हाईकमान द्वारा जो भी भूमिका दी
जाएगी, वह वे पूरी तरह निभाएंगे।
कांग्रेस कार्यकारिणी के
नेताओं से मुलाकात की
माकन ने बुधवार व गुरुवार को
कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों के 115
विधायकों से मुलाकात कर बदलाव को
लेकर उनकी राय जानी। शुक्रवार को
उन्होंने जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय में
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के नेताओं से
विचार-विमर्श किया। माकन अब
कांग्रेस हाईकमान को अपनी रिपोर्ट
सौंपेंगे। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि
विधायकों व नेताओं से चर्चा में हमने
मुख्य रूप से 2023 में राज्य में फिर
संख्या में वापसी को लेकर चर्चा की।
यह महसूस किया गया कि सरकार व
संगठन के बीच बेहतर समन्वय होना
चाहिए, ताकि पार्टी को पुन: सत्ता में
लाया जा सके। माकन ने गहलोत
सरकार के कामकाज की भी तारीफ
की।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...