खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
जिला एवम् सेशन न्यायाधीश ने केन्द्रीय कारागृह का निरीक्षण किया
जिला एवम् सेशन न्यायाधीश मदन लाल भाटी द्वारा केन्द्रीय कारागृह का मासिक निरीक्षण किया गया। न्यायाधीश मदन लाल भाटी ने पुरूष व महिला बंदियों से संवाद किया एवम् अच्छा नागरिक बनने हेतु व सच्वाई व ईमानदारी पर चलने हेतु प्रेरणा दी साथ ही न्यायाधीश ने बंदियों को कारागृह में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं व बंदियों से उनके मुकद्में की स्थिति एवं अधिवक्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की व अधिवक्ता न कर पाने की स्थिति में निःशुल्क विधिक सहायता के तहत प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता उपलब्ध करवाने के संबंध में जानकारी प्रदान की तथा जिन बंदियों के पास पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है उनके लिये निःशुल्क विधिक सहायता हेतु आवेदन पत्र भरवाने हेतु जेल अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धु को निर्देशित किया। न्यायाधीश महोदय द्वारा अधीक्षक केन्द्रीय कारागृह को निर्देशित किया की कोरोना गाईड़ लाईन की पूर्ण रूप से पालना की जावें और ऐसे बंदियों व जेल स्टाफ जिनके वैक्सीन नहीं लगी उनकों तुंरत वैक्सीन लगवाई जावें तथा महिला व पुरूष बंदियों के ईलाज व चिकित्सा से संबंधी जानकारी भी चाही व डाक्टर को पूर्ण रूप से ईलाज करने हेतु निर्देशित किया। केन्द्रीय कारागृह के निरीक्षण के दौरान मनोज कुमार गोयल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश), शिवम जोशी उप अधीक्षक, श्रीमती शकुंतला, महिला जेल कारापाल, रूग्गाराम व विनोद उप कारापाल, सुरेन्द्र सिंह मुख्य प्रहरी व कन्हैया लाल प्रहरी तथा कारागृह का स्टाफ मौजूद रहा।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...