खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
राजधानी : बाल श्रम एवं बाल तस्करी से मुक्त कराए बच्चे, घर वापसी की खबर सुन बच्चों के चेहरों पर लौटी खुशी की लहर
जयपुर, 2 जुलाई। जयपुर शहर के विभिन्न थानों द्वारा बालश्रम से मुक्त करवाए गए 92 बाल श्रमिकों को शुक्रवार को पटना, बिहार स्थित उने घर के लिए विशेष ट्रेन से एक टीम के साथ रवाना किया गया।
जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक श्री रोहित जैन ने बताया कि इन बच्चों के पुनर्वास हेतु रिकॉर्ड डिजिटल रूप में बाल श्रम के अंतर्गत कार्यवाही पूर्ण कर सभी बालकों का बैंक में खाता खुलवाया गया एवम विधिक सहायता के लिए केस फाइल तैयार करवाकर दस्तावेजों सहित भिजवाया गया है। बालश्रम से मुक्त करवाए गए बच्चों को जयपुर जिले के विभिन्न राजकीय, गैर राजकीय बाल गृह में देख रेख संरक्षण के लिए कोविड-19 कि जांच करवाकर प्रवेश दिलवाया गया था। बच्चों को प्रवेश के बाद योग, ध्यान, संस्थागत अनौपचारिक शिक्षा, पौष्टिक भोजन आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। सभी बच्चों को कोविड-19 के दौरान पूर्ण रूप से सुरक्षित भिजवाया गया है। बच्चों की घर वापसी के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक श्री रोहित जैन, बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती विजया शर्मा, अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों श्री राकेश पटेल एवम देशराज सिंह द्वारा बच्चों को घर के लिए रवाना किया गया।
उल्लेखनीय है कि बाल अधिकारिता विभाग एवम राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवम् जिला बाल संरक्षण इकाई जयपुर द्वारा बाल श्रम एवम् बाल तस्करी उन्मूलन हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाल श्रम एवम् बाल तस्करी में संलग्न 92 बच्चों को मुक्त कराया गया है।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...