खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
डाॅ. नईम ने किया डूंगर काॅलेज का निरीक्षण
बीकानेर 3 जुलाई। उच्च शिक्षा विभाग ग्रुप चतुर्थ के संयुक्त सचिव डाॅ. मोहम्मद नईम ने शनिवार को डूंगर काॅेलेज का निरीक्षण किया। प्राचार्य डाॅ. जी. पी. सिंह ने बताया कि शनिवार को एक दिन पर बीकानेर दौरे पर पधारने पर प्रो. नईम ने डूंगर काॅलेज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रो. नईम ने स्मार्ट साइन्स लैब, अंग्रेजी भाषा प्रयोगशाला, आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ तथा महाविद्यालय में हो रहे सघन वृक्षारोपण एवं अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। डाॅ. नईम ने महाविद्यालय के विकास कार्यों को सराहा तथा यूजीसी नैक निरीक्षण में लगातार तीसरी बार ए ग्रेड मिलने पर बधाई दी। काॅलेज के अलावा संयुक्त सचिव ने पीटीईटी कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा तथा डूंगर काॅलेज द्वारा लगातार तीसरी बार पीटीईटी के सफल संचालन की सराहना की। इस अवसर पर डाॅ. नरेन्द्र नाथ, डाॅ. मोहम्म्द हुसैन, डाॅ. सुरेन्द्र पाल मेघ तथा डाॅ. सोनू शिवा सहित संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...