खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 151 अधिकारियों को पदोन्नति मिलेगी
जयपुर, 30 जुलाई। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की वरिष्ठ वेतन श्रृंखला के 88 और कनिष्ठ वेतन श्रृंखला के 63 अधिकारियों को शीघ्र ही पदोन्नति का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आरएएस के इन 151 अधिकारियों को वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर वर्ष 2021-22 में नियमित एवं पिछले वर्षाें के दौरान डेफर्ड रहे प्रकरणों में रिव्यू पदोन्नति के प्रस्तावों का अनुमोदन कर दिया है।
स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, आरएएस की वरिष्ठ वेतन श्रृंखला के 85 अधिकारियों को वर्ष 2021-22 में नियमित तथा 3 अन्य अधिकारी को वर्ष 2017-2018, वर्ष 2018-19 तथा वर्ष 2020-21 में डेफर्ड प्रकरण के रूप में रिव्यू पदोन्नति का लाभ मिलेगा। इस प्रकार, कनिष्ठ वेतन श्रृंखला के 62 अधिकारियों को वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर वर्ष 2021-22 में नियमित एवं एक अन्य अधिकारी को वर्ष 2018-19 में डेफर्ड पदोन्नति मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि कार्मिक विभाग की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की 26 जुलाई को राजस्थान लोक सेवा आयोग में आयोजित बैठक में विभिन्न वेतन श्रृंखला के इन अधिकारियों को पदोन्नत करने की अभिशंषा की गई थी।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...