खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
कृषि मंत्री करेंगे कृषि महाविद्यालय के कक्षा-कक्षों का उद्घाटन
विश्वविख्यात अमूल के एम.डी. डॉ. आर. एस. सोढ़ी भी संबोधित करेंगे
एसकेआरएयू : 01अगस्त को 35 वें स्थापना दिवस पर वर्चुअल कार्यक्रम
बीकानेर, 31 जुलाई। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा 01 अगस्त को आयोजित किए जा रहे 35वें स्थापना दिवस के वर्चुअल कार्यक्रम के के बारे में माननीय कुलपति प्रो. आर.पी. सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, माननीय मंत्री (कृषि, पशुपालन व मत्स्य) श्री लाल चंद जी कटारिया के कर कमलों द्वारा कृषि महाविद्यालय के कक्षा कक्षों का उद्घाटन किया जाएगा। वर्तमान में स्नातक स्तर की कक्षाओं हेतु कक्षा-कक्षों की कमी को देखते हुए राजस्थान सरकार के द्वारा 32 लाख की लागत से दो कक्षा-कक्षों का निर्माण करवाया गया है। एक कक्षा में 72 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता है। इस प्रकार नवीन कक्षा-कक्षों उपलब्धता से विद्यार्थियों के अध्ययन अध्यापन में सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त माननीय मंत्री श्री कटारिया जी द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रकाशनों का भी विमोचन किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि डॉ अंबरीश शरण, माननीय कुलपति बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय होंगे। स्थापना दिवस की परंपरानुसार “के.एन. नाथ मेमोरियल व्याख्यान ” अमूल (Amul) आनंद गुजरात के प्रबंध निदेशक, डॉ. आर. एस. सोढ़ी द्वारा दिया जाएगा। इसी के साथ समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों पर किसानों को भी वर्चुली जोड़ा जाएगा ।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...