खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
बाइक सवारों के पास थी साठ हजार की अफीम, गिरफ्तार
बीकानेर। पुलिस ने आईजी के निर्देशों पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए अफीम पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई चुरू के सांडवा पुलिस ने की है। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबदंी करवायी और बाइक को रूकवाया। बाइक पर सवार दोनों युवकों की तलाशी लेने पर 400 ग्राम अफीम मिली। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम को जप्त कर लिया है और दोनो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लीलाधर पुत्र तुलछाराम जाट निवासी भाषीणा व सुरेश कुमार पुत्र रामकिशन विश्नोई निवासी अजासर, जोधपुर को गिरफ्तार कर लिया है। अफीम की बाजार कीमत 60 हजार रुपए बतायी जा रही है। इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
✍🏻
bikaner24x7news.com
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...