खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
बीकानेर में इन कालोनियों में इन्वेस्टमेंट का मतलब मनी ब्लॉक करना...
ये है कॉलोनी-लिस्ट
बीकानेर। बीकानेर नगर विकास न्यास सचिव की ओर से ग्राम चकगर्बी में अवैध रूप से काटी जा रही 24 कॉलोनियों, नगर की एक सूची जारी की गई है। जो कि अवैध बस्तियां श्रेणी को इंगित करने वाली है। जानकारी के अनुसार कृषि भूमि पर बिना 90 ए व 90 बी से स्वीकृत एवं भू उपयोग परिवर्तन कराए बिना भूखण्ड बेचे जा रहे है। जो अवैध भूखण्डो की श्रेणी में आते हैं। इसी संबंध में यूआईटी की सूचना अनुसार राजस्व ग्राम चकगर्बी में भूखण्डो पर नगर विकास न्यास की ओर से किसी प्रकार की मोरगेज एनओसी, विक्रय एनओसी, भवन निर्माण स्वीकृति जारी नहीं की जा सकती है। किसी भी प्रकार का पट्टा विलेख मास्टर प्लान में निर्धारित भू उपयोग के विपरित जारी नहीं किया जा सकता है। न ही किसी वित्तीय संस्था की ओर से ऋण स्वीकृत किया जा रहा है। सूची में शामिल इन कॉलोनियों में नहीं खरीदें भूखण्ड
01. जे बी आवासीय योजना, 2. एकता नगर 3. महेश नगर 05. तुलसी विहार 06. सुफी नगर 07. रोशन नगर 08. बापू नगर 09. बीकाणा नगर
10. मिल्कमैन 11. खुशबु नगर 12. मातेश्वरी नगर 13. पार्वती नग 14. प्रिती एन्क्लेव 15. बजरंग विहार 16. गोरख नगर 17. गायत्री नगर
18. अपना सिटी 19. करणी विहार 20. गणेश विहार 21. गुडविल 22. प्रकाश नगर 23. सुन्दर विहार 24. सच्चियाय माता नगर
न्यास सचिव के अनुसार ग्राम चकगर्बी की इन कॉलोनियों में राज्य सरकार की टाउनशिप पॉलिसी में निर्धारित सुविधाएं, सामुदायिक भवन,अस्पताल, विद्यालय आदि की दी जाने वाली सुविधाओं के लिए कोई भूमि नहीं छोड़ी जा रही है। किसी सार्वजनिक सुविधा का प्रावधान भी नहीं रखा गया। कॉलोनी में पानी, विद्युत, पक्की सडक़, सीवर लाईन आदि की सुविधाएं नहीं। निर्धारित मापदण्ड की सडक़ भी नहीं है।
✍🏻
bikaner24x7news.com
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...