खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
उद्योग केंद्र में इनका बनेगा आइडेंटिटी कार्ड
और
यहां किया जा सकता है पोप ऋण के लिए आवेदन
पैकेज आॅफ प्रोग्राम (पोप) योजनान्तर्गत ऋण आवेदन पत्र आमंत्रित
बीकानेर, 29 जून। राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में स्थानीय आवश्यकतानुसार लघु एवं मध्यम श्रेणी के विभिन्न व्यवसाय कैनवास के स्कूल बैग बनाना, सीमेन्ट की जालियां बनाना, कपड़े धोने के साबुन व पाऊडर बनाना, स्टेशनरी की दुकान, फोटोग्राफी, होजरी की दुकान बाईसिकल दुकान, आॅटो मैकेनिक, रेडिमेन्ड गारमेन्ट्स, मणिहारी, प्रोविजन स्टोर एवं बिजली के सामान की दुकान आदि के पात्र लाभार्थियों को बैंको के माध्यम से अनुदान एवं बैंक ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
परियोजना प्रबन्धक ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अनुसूचित जाति वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यापन करने वाले परिवारांे व व्यक्तियों की वार्षिक आय 60 हजार 120 रूपए से कम व ग्रामीण क्षेत्र में 54 हजार 300 रूपए से कम हो, ऐसे परिवारों व व्यक्तियों को पोप (पैकेज आॅफ प्रोग्राम) से लाभ मिलेगा। निःशुल्क आवेदन पत्र ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत समिति से तथा शहरी क्षेत्र में अनुजा निगम, नगर निगम व नगर पालिका से प्राप्त कर सकते है। लाभार्थी को योजना के तहत इकाई लागत का 50 प्रतिशत या 10 हजार रूपए (जो भी कम हो), अनुदान के रूप में निगम द्वारा उपलब्ध करवाया जायेगा। ऋण योजना से संबंधित समस्त जानकारी निगम कार्यालय से तथा ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत समिति से कार्यालय दिवस में प्राप्त कर सकते है।
हस्तशिल्प - दस्तकारों का बनेगा आर्टीजन परिचय पत्र
बीकानेर, 29 जून। आर्टीजन परिचय पत्र योजना के तहत जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के ऐसे हस्तशिल्पी या दस्तकार जो हाथ से कशीदाकारी, क्रोशिए की वस्तुएं, कलात्मक शाले, जरी एवं जरी की वस्तुएं, ज्वैलरी, फर्श कालीन, वूडन कार्विंग, वूडवेयर्स, लाख की चुडियां व लाख कुन्दन कार्य, बंधेज कार्य, लेदर (फुटवेयर), पत्थर पर नक्काशी, टाई एण्ड डाई/रंगाई छपाई का कार्य, पेंटिग अन्य हस्तशिल्प/दस्तकारी से संबंधित विविध उत्पाद तैयार करते हैै। उनके लिए जिला उद्योग केन्द्र द्वारा निःशुल्क परिचय पत्र जारी किए जाएगंे।
जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबन्धक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि आवेदक को पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की फोटोकाॅपी, बैंक पासबुक के अग्रिम पेज की फोटो प्रति तथा पूर्व में जारी आर्टीजन परिचय पत्र की फोटो प्रति के साथ कार्यालय में आवेदन करना होगा।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...