*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यूट्यूब : कुछ लोगों ने इसे ही अपनी फुलटाइम जॉब बना लिया, अब देना पड़ेगा टैक्स
यूट्यूब अमेरिका के कंटेंट क्रिएटर्स पर कोई टैक्स नहीं लेगा
आज से यूट्यब की वीडियो से होने वाली कमाई पर देना होगा टैक्स
June 1, 2021
वैसे बता दें कि आपको सिर्फ उन्हीं व्यूज के टैक्स देने होंगे जो आपको अमेरिकी व्यूअर्स से मिले हैं। इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि अगर आपके वीडियो को भारत में ज्यादा देखा गया है और अमेरिका में कम तो ऐसे वीडियो पर टैक्स बहुत कम आएगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। क्या आप एक यूट्यूबर हैं? यदि आपका जवाब हां है, तो आज से आपकी कमाई का पूरा हिस्सा आपकी जेब में नहीं जाएगा। अगर आप भी यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं और यह आपकी कमाई का जरिया है तो आज (1 जून, 2021) से आपकी होने वाली कमाई पर टैक्स लग जाएगा। जी हां, टैक्स। इसका मतलब ये है कि अब आपको यूट्यूब पर टैक्स का भुगतान करना होगा। हालांकि, अमेरिका के कंटेंट क्रिएटर्स पर कोई टैक्स नहीं लेगा, लेकिन भारत समेत दुनिया के बाकी सभी कंटेंट क्रिएटर्स को यूट्यूब से होने वाली कमाई पर टैक्स देना होगा।
आज दुनियाभर में Youtube पर वीडियो बनाकर अपलोड करके पैसे कमाना बेहद सामान्य-सा हो गया है। भारत में भी लाखों ऐसे लोग हैं, जो रोजाना वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करते हैं। कुछ लोगों ने इसे ही अपनी फुलटाइम जॉब बना लिया है। ऐसे लोगों को आज से बड़ा झटका लगने वाला है।
वैसे बता दें कि आपको सिर्फ उन्हीं व्यूज के टैक्स देने होंगे, जो आपको अमेरिकी व्यूअर्स से मिले हैं। इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि अगर आपके वीडियो को भारत में ज्यादा देखा गया है और अमेरिका में कम, तो ऐसे वीडियो पर टैक्स बहुत कम आएगा। वहीं, यहीं इसका उल्टा होता है, तो आपको टैक्स ज्यादा चुकाना पड़ेगा। दरअसल, अभी किसी अन्य देश में यूट्यूब से होने वाली कमाई पर टैक्स नहीं लगाया है।
टैक्स के दायरे में भारतीय Youtube कंटेंट क्रिएटर्स भी आएंगे, जिन्हें कमाई पर 24 फीसदी प्रतिमाह के हिसाब से टैक्स देना होगा। YouTube कंटेंट क्रिएटर्स को नये नियम के तहत अपनी कमाई का 31 मई से पहले खुलासा करना होगा। ऐसे में गूगल की ओर से यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स से 15 फीसदी के हिसाब से टैक्स लिया जाएगा। वहीं, 31 मई तक कमाई का खुलासा न करने पर कंपनी यूजर से 24 फीसद टैक्स लिया जाएगा।
✍🏻
सोशल मीडिया
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...