*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
बीकानेर के अधिकांश बाजारों में बुध की सुबह ग्राहक लेकर आई, लेकिन...
महंगी पड़ सकती है बाजारों में कोरोना गाइडलाइन की पालना में कोताही
करने होंगे सभी व्यापारियों को मिलकर भीड़ नियंत्रण के कारगर उपाय
बीकानेर, 2 जून। लंबी अवधि तक बंद रही दुकानों पर बुधवार की सुबह ग्राहक लेकर आई। लेकिन मंगलवार को आंशिक रूप से खुली कुछ दुकानों पर उमड़ी ग्राहकी तरह ही आज भी वैसा ही हाल रहा। कोरोना गाइडलाइन एक ओर मुंह छुपाए खड़ी दिखी। एक किराणा दुकान पर सामान लेने पहुंचे अधेड़ महानुभाव काउंटर को घेरे खड़े लोग देख दूसरी दुकान की ओर चले गए।
प्रातः 6 से 11 बजे तक खुले बाजारों मेें कोविड गाइडलाइन की पालना न होती देख कई लोग निराश भी दिखे।
ऐसे ही हाल रहे तो प्रशासन सख्त कदम उठाते हुए कतिपय दुकान / दुकानों अथवा बाजार या बाजार के हिस्से को फिर लॉक करने का निर्णय ले सकता है।
पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों के प्रयासों के साथ साथ कोरोना संक्रमण को नियंत्रित रखने के लिए लोगों और व्यापारियों का सहयोग अनिवार्य है। इसके लिए मास्क, दो गज दूरी एवं सेनेटाइजेशन के साथ-साथ बाजारों में भीड़-भाड़ एवं कंजेशन को रोकना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। इसके लिए व्यापार संगठनों को उनसे सम्बद्ध बाजार में भीड़ नियंत्रण ऎवं कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए इंसीडेंट कमाण्डर, नगर निगम की टीम, पुलिस अधिकारियों एवं कमर्शियल टेक्स ऑफिसर के साथ समन्वय करते हुए प्रभावी प्रयास करने होंगे।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...