*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*


*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
*कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए राज्य सरकार पूर्णतया सतर्क-भाटी*
*रेडक्राॅस सोसायटी ने भेंट किए 400 डिसपोजेबल आइसोलेशन गाउन*
*कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए राज्य सरकार पूर्णतया सतर्क-भाटी*
*रेडक्राॅस सोसायटी ने भेंट किए 400 डिसपोजेबल आइसोलेशन गाउन*
बीकानेर, 2 जून। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए राज्य सरकार पूर्णतया सतर्क है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में चिकित्सकीय व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के बेहतर कार्य किए जा रहे हैं।
भाटी ने बुधवार को इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा पीबीएम अस्पताल में आयोजित डिस्पोजेबल आइसोलेशन गाउन वितरण कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने कोरोना की पहली लहर बेहतर प्रबन्धन की मिसाल कायम की। दूसरी लहर में भी हमारे सामने अनेक चुनौतियां थीं, इनके बावजूद हमारे फ्रंट लाइन वर्कर्स, भामाशाहों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के समर्पण से इस पर भी प्रभावी अंकुश लग रहा है। राज्य सरकार के प्रयासों से आज जिला और उपखण्ड आॅक्सीजन उपलब्धता की दृष्टि से आत्मनिर्भर हो रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा 50 हजार आॅक्सीजन कन्स्ट्रेटर खरीदे गए हैं, जो जिलों में भेजे जा रहे हैं। वहंी जिले में भी एक दर्जन से अधिक आॅक्सीजन जनरेशन प्लान्ट बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर बच्चों को प्रभावित कर सकती है। इसके मद्देजनर जिले में बच्चों के लिए विशेष आईसीयू वार्ड तथा आॅक्सीजन युक्त बेड विकसित किए जा रहे हैं। ब्लैक फंगस के उपचार की सुविधा में भी लगातार वृद्धि की जा रही है। उच्च शिक्षामंत्री ने कहा कि कोरोना के विरूद्ध जंग में स्वंयसेवी संस्थाओं व भामाशाहों का सहयोग भी अनुकरणीय है। संकट के इस दौर में सभी सरकार के साथ हैं। उन्होंने इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए संस्था की सराहना की तथा कहा कि इससे दूसरों को प्रेरणा मिलेगी।
*उच्च शिक्षा मंत्री ने की पीबीएम की व्यवस्थाओं की समीक्षा*
उच्च शिक्षा मंत्री ने पीबीएम अस्पताल के में भर्ती कोविड मरीजों, उनके उपचार, प्रतिदिन आने वाले नए मरीज तथा डिसचार्ज की स्थिति, आॅक्सीजन उपलब्धता, मांग एवं खपत, ब्लैक फंगस से संबंधित दवाइयों एवं इंजेक्शन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर के मद्देनजर अस्पताल में पुख्ता पूर्व तैयारियां हों। बच्चों के लिए एमसीएच विंग में विशेष वार्ड शीघ्र तैयार कर लिए जाएं। उन्होंने पीबीएम सहित ब्लाॅक स्तर के अस्पतालों में आॅक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता के बारे में जाना।
इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी के सचिव विजय खत्री ने बताया कि संस्था द्वारा 400 डिस्पोजेबल आइसोलेशन गाउन पीबीएम अस्पताल को भेंट किए। इससे पूर्व कोलायत विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आॅक्सीजन कंसंट्रेटर, मास्क, सोडियम हाइपोक्लोरोइड, पल्स आॅक्सीमीटर तथा सेनेटाइजर आदि दिए गए थे। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में रेडक्राॅस सोसायटी सरकार और प्रशासन को हरसंभव मदद उपलब्ध करवाएगी।
इस अवसर पर मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. मुकेश चंद्र आर्य, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही, डाॅ. बी.के.गुप्ता, डाॅ. संजय कोचर, डाॅ. हरनीत सिंह सिद्धु, इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी के उपाध्यक्ष डाॅ. तनवीर मालावत, डाॅ. चन्द्र शेखर मोदी, यूथ रेडक्राॅस के अक्षय खत्री, रेंवती रमण कल्ला, एमपी सिंह, डाॅ. अनीस आदि मौजूद रहे।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...