*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
नोखा सहित जिले के वंचित कृषि कनेक्शन 10 जून तक जारी किए जाए नही तो धरना दिया जाएगा :- विधायक बिश्नोई
नोखा 03 जून 2021 ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई व जिलाध्यक्ष श्री ताराचंद सारस्वत आज जिला कलेक्टर नमित मेहता से मिले और नोखा सहित जिले के वंचित कृषि कनेक्शन 10 जून तक जारी करने की मांग की और अगर 10 जून तक किसानों को कनेक्शन हेतु आवश्यक सामान नहीं दिया जाता है तो अधीक्षण अभियंता कार्यालय बीकानेर पर धरना दिया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार की स्वीकृति मिलने पर किसानों द्वारा आठ सौ से भी ज्यादा नए कृषि नलकूप बनवाये पांच-छः महीने वो गए और डिमांड जमा करवाये भी दो-दो, तीन-तीन महीने हो गए, किंतु विद्युत विभाग समय पर उन्हें सामान उपलब्ध करवाने में असफल रहा है । नोखा विधानसभा क्षेत्र में कृषि कनेक्शन हेतु सात सौ से ज्यादा डिमांड जमा हो चुके है, लेकिन अभी तक मात्र 100 के लगभग कनेक्शन जारी हुए है वो भी कलेक्टर, एमडी, एसई, अधिशासी अधिकारी के साथ लगातार मोनिटरिंग के बावजूद ।
खरीफ की फसल मूंगफली का सीजन निकलता जा रहा है ऐसे में कनेक्शन ना मिलने के कारण किसान परेशान हो रहे है ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि इस संबंध में मंत्री जी, एमडी, एसई को कई बार अवगत करवाया जिससे कुछ मात्रा में सामान की उपलब्धता बढ़ी है, लेकिन इस बारे में अभी तक जिस गति से कार्यवाही होनी चाहिए वैसी प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है । इसलिए 10 जून तक नोखा सहित जिले के सभी डिमांड भर चुके किसानों को कनेक्शन जारी कर राहत प्रदान करें अन्यथा धरना दिया जायेगा, जिसकी जिम्मेवारी विद्युत विभाग की होगी ।
विधायक बिश्नोई ने एमडी जोधपुर एवं अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग बीकानेर को भी ईमेल द्वारा पत्र भेजकर इस बाबत अवगत करवा दिया है ।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...