*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
किसानों को बताया - मूंगफली से कमाना है तो उसे कीट-रोगों से ऐसे बचाएं
आज दिनांक 30-05-2021 को कृषि विज्ञान केंद्र, लूणकरनसर द्वारा "मूंगफली में समन्वित कीट-रोग प्रबंधन" विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 36 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया I केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्य्क्ष डॉ. आर. के. शिवरान ने समन्वित कीट-रोग प्रबंधन का महत्व बताते हुए किसानों को जैविक खेती अपनाने हेतु आग्रह किया I केंद्र के कीट वैज्ञानिक डॉ. केशव मेहरा ने मूंगफली में लगने वाले विभिन्न कीट तथा रोगों की पहचान कैसे करें तथा उनका समन्वित प्रबंधन कैसे करें इस पर विस्तृत चर्चा की I साथ ही किसानों से आग्रह किया कि वो खेती में सिर्फ रसायनों पर निर्भर न रहें और कीट तथा रोग नियंत्रण की अन्य विधियों जैसे सस्य नियंत्रण, यांत्रिक नियंत्रण तथा जैविक कीटनाशकों के इस्तेमाल पर भी जोर दें जिससे कि प्राकृतिक संतुलन बना रहे I प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. वीर सिंह, प्रध्यापक कीट विज्ञान ने भी हिस्सा लिया और किसानों की समस्याओं का समाधान । विश्वविद्यालय के कृषि प्रौद्योगिकी एवं सूचना केंद्र की प्रभारी डॉ. सीमा त्यागी ने कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए किसानों से आग्रह किया I कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋचा पंत ने किया और इस दौरान केंद्र के अन्य वैज्ञानिक डॉ. नवल किशोर और भगवत सिंह भी जुड़े रहे I
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...