*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
राजस्थान से खबर : महिला कांस्टेबल संतरी की ड्यूटी करते थाने से ही चुरा ले गई इंसास राइफल
पुलिस महकमे में हडक़ंप
चूरू। राजस्थान के चूरू महिला थाने की कांस्टेबल ने थानाधिकारी और स्टाफ को सबक सिखाने के लिये ऐसा कांड कर दिया, जिससे जिले के पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया. महिला कॉन्स्टेबल गुरुवार को थाने से उस वक्त इंसास राइफल चुराकर ले गई, जब वह सन्तरी की डयुटी कर रही थी. थाने में राइफल चोरी होने की सूचना लगने पर पुलिस कर्मियों की सांसे फूल गई. पुलिस की काफी मशक्कत के बाद महिला कांस्टेबल की ओर से चुराई गई राइफल को चूरू न्यायालय में कार्यरत लिपिक के घर में मिली. बाबू के घर में उसके बेड के नीचे से बरामद की गई.
पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल लीलावती व उसका सहयोग करने वाले लिपिक प्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गये हैं. इससे पहले पूछताछ के दौरान आरोपित महिला कांस्टेबल ने महिला थानाधिकारी सतपाल विश्नोई और स्टाफ को सबक सिखाने के लिए इंसास राइफल चुराने की बात कही.
कोतवाली थाना पुलिस ने आईपीसी की धाराओं और आम्र्स एक्ट की धारा 7/25 में मामला दर्ज किया. महिला थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार को पुलिस लाइन से हेड कॉन्स्टेबल भादर सिंह ने एक अन्य कॉन्स्टेबल धापी देवी के मोबाइल पर फोन कर उसे इंसास राइफल ले जाने के लिए कहा. थाने का कॉन्स्टेबल शीशराम पुलिस लाइन पहुंचा व राइफल लेकर आया. उस वक्त संतरी पहरे पर महिला कांस्टेबल सविता थी. सविता मालखाने की चाबी नहीं मिलने पर राइफल को एचएम कार्यालय के स्टोर में रख दिया, उस समय संतरी पहरे पर आरोपी कॉन्स्टेबल लीलावती तैनात थी.
पुलिस ने बताया कि शाम को करीब चार बजे एचएम ने राइफल संभाली तो गायब मिलने पर उसके होश उड़ गए. महिला कांस्टेबल लीलावती से जब राइफल के बारे में पूछा तो उसने जानकारी होने से इंकार कर दिया, जबकि उस वक्त वहीं सन्तरी तैनात थी. रायफल चोरी किये जाने से पहले महिला कॉन्स्टेबल ने शातिर तरीके से थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बन्द कर दिये, जब पुलिस की ओर से थाने में लगे सीसीटीवी की जांच की तो बंद पाए गए. पूछताछ के दौरान चाय व सब्जी लगाने वालों ने आरोपित महिला कॉन्स्टेबल को राइफल ले जाते देखने की बात कही. उन्होंने बताया कि महिला कांस्टेबल वापस लौटी तो राइफल उसके पास मौजूद नहीं थी.10 मिनट तक खुद को थाने में बंद कर लिया था
पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद आरोपित महिला कांस्टेबल पहुंची और ताला तोडऩे के बाद टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर अंदर से कुंडी लगा ली. समझाइश के बाद करीब 10 मिनट बाद गेट को खोला गया. मकान की तलाशी लेने पर कुछ नहीं मिला. बाद में मोहल्ले की बच्ची ने बताया कि उसने लीलावती को पास के मकान में रायफल फेंकते देखा था. पुलिस को अंदेशा था कि वारंट आने तक आरोपी राइफल को खुर्द-बुर्द कर सकता है, ऐसे में बिना किसी इंतजार के कोर्ट में कार्यरत आरोपी महिला कॉन्स्टेबल लीलावती का राइफल छिपाने में सहयोग करने वाले बाबू प्रकाश के घर की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान एक कमरे के ताला लगा रखा था. इस पर पुलिस ने खुलवाकर तलाशी ली तो गद्दे के नीचे महिला कांस्टेबल की चुराई इंसास राइफल मिल गई.
ढाई महीने बाद गुरूवार को करवाई थी आमद
महिला कॉन्स्टेबल लीलावती पिछले ढाई महीने से थाने से अनुपस्थित थी, जिसने गुरूवार को ही महिला थाने पहुंचकर डयुटी ज्वाइन की थी. प्रथमदृष्टया अपने स्टाफ से रंजिश रखने के चलते वह उन्हे फंसाना चाहती थी और इसलिये उसने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया. राजगढ थाने में ड्यूटी के दौरान भी महिला कान्स्टेबल लीलावती विवादों में रह चुकी है. साल 2014 में राजगढ थाने में अपनी पोस्टिंग के दौरान राजगढ थाने में जमकर हंगामा किया था. लोगों के सामने सरेआम अपने ही अधिकारियों पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए कि लोग दंग रह गए थे. सिपाही ने लोगों के सामने रो-रो कर आरोप लगाये थे कि गलत कामों में सहयोग नहीं करने पर अधिकारी उसे प्रताडि़त कर रहे हैं.
✍🏻
खुलासा
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...