*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
बीकानेर : चार लाख रुपए की लूट करने और मारपीट करने वाले बदमाशो शीघ्र कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाए
अपराधियों के हौसले बुलंद, लूटपाट की घटना के बाद व्यापारियों में रोष...
बीकानेर
लॉकडाउन के इस दौर में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
शनिवार शाम रासीसर के समीप नोखा के व्यापारी व उसके मुनीम के साथ लूटपाट व मारपीट की घटना के बाद आमजन भी सकते मेें है।
साथ ही व्यापारी वर्ग में रोष है। राष्ट्रीय राज मार्ग में पर इस तरह की घटनाएं हर वर्ग को डराती है। वहीं अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं है। घटना भी शाम के समय कि है, रात गहराने के बाद की नहीं है। पुलिस राष्ट्रीय राज मार्ग पर पैट्रोलिंग का दम भी भरती है। इसके बाद भी लूटपाट की घटनाएं हो रही है।
व्यापारियों ने जताया रोष
घटना के बाद नोखा उद्योग संघ रीको,अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच सहित संगठनों ने रोष जताया है। साथ ही घटना में लिप्त अपराधियोंं पर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। संगठनों ने इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक व जिला कलक्टर को ज्ञापन दिए है। इसके माध्यम से अवगत कराया गया है कि रासीसर और पारवा के बीच नोखा के व्यवसायी इंद्रजीत धारणिया और उनके मुनीम के साथ चार लाख रुपए की लूट करने और मारपीट करने वाले बदमाशो शीघ्र कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
नोखा उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल जैन व सचिव संजय ने राष्ट्रीय राज मार्ग पर पुलिस की गश्त नियमित रूप से कराने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है। वहीं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र भट्ठड़ ने रोष जताते हुए कहा है कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त करने लायक नहीं है। व्यापारी वर्ग ऐसी स्थिति में कैसे काम कर पाएंगे। इसके लिए पुलिस को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
गौरतलब है कि शनिवार को रासीसर और पारवा के बीच में जब व्यवसायी इंद्र धारणिया अपने मुनीम के साथ जा रहे थे, तब एक लगजरी गाड़ी ने उनकी गाड़ी रोककर मुनीम को नीचे उतारा और मारपीट करने लगे, आरोप है कि मुनीम से चार लाख रुपए, सोने की चैन व अंगुठी छीनकर ले गए।
मुनीम को एक खेत में छोड़ गए, जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। धारणिया ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कई लोग नामजद है।
✍🏻
Abhayindia.com
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...