*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
पंजाब में धंसी राजस्थान नहर की लाइनिंग
अत्यंत जर्जर हालत में है इंदिरा गांधी नहर
पंजाब में धंसी राजस्थान
नहर की लाइनिंग
इंगानप के जलप्रवाह पर असर नहीं
हनुमानगढ़ । पंजाब के
मलोट के पास राजस्थान नहर में
मसीतावाली हैड की आरडी 370 पर
राजस्थान नहर की लाइनिंग धंस गई।
राजस्थान नहर से ही प्रदेश की इंदिरा
गांधी नहर परियोजना में जल प्रवाह
होता है।
राजस्थान और पंजाब के अभियंता
व अधिकारी लाइनिंग सुधारने में जुट
गए है। नहर बंदी के बाद 28 मई से ही
इसमें जल प्रवाह शुरु हुआ था।
हनुमानगढ़ में सिंचाई विभाग के
मुख्य अभियंता श्री विनोद मिाल ने यह
जानकारी देते हुए बताया कि इंगानप के
जल प्रवाह पर इसका कोई असर नहीं
होगा। इंगानप में रविवार तक पानी
पहुंचेगा।
अत्यंत जर्जर हालत में है इंदिरा गांधी नहर
अगले साल भी हो सकती है नहरबंदी
पश्चिमी राजस्थान की जीवन दायिनी इंदिरा गांधी नहर परियोजना की पंजाब में स्थित नहर प्रणाली निर्माण
के बाद से ही मरमत व रख-रखाव पर्याप्त ना होने के कारण अत्यंत जर्जर हालत में पहुंच चुकी है इसे
देखते हुए वर्ष 2021 में ऐतिहासिक 60 दिन की नहरबंदी लागू की गई। पंजाब में इंदिरा गांधी नहर
परियोजना का 204 किलोमीटर का हिस्सा है। 1958 में नहर बनने के 63 साल तक इसकी उचित
मरमत नहीं होने से नहर आये दिन क्षतिग्रस्त होती रहती है और जर्जर हालत में पहुंच गई है। इस नहर
की पानी की धारण क्षमता 18000 यूसेक होनी चाहिए लेकिन वर्तमान स्थिति में 10000 यूसेक से
अधिक क्षमता पर पानी नहीं चढ़ सकता जिसके कारण परियोजना से राजस्थान अपने हिस्से का करीब
8000 यूसेक पानी नहीं ले पाता और सिंचाई के लिये पानी की भारी कठिनाई बनी रहती है।
युगपक्ष
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...