*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
तेरापंथ युवक परिषद्, गंगाशहर
डर के आगे जीत है...
व्यक्तित्व विकास कार्यशाला
गंगाशहर 30 मई 2021। सर्वांगीण विकास के लिए व्यक्तित्व विकास का होना परम आवश्यक है इसी बात को ध्यान में रखते हुए तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर द्वारा व्यक्तित्व विकास कार्यशाला डर के आगे जीत है... का आयोजन डिजीटल माध्यम से दोपहर 3 बजे उपरान्त किया गया।
कार्यशाला प्रभारी ऋषभ लालाणी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। तेयुप अध्यक्ष पवन जी छाजेड़ ने सभी का स्वागत किया। गंगाशहर शाखा प्रभारी गोपाल जी लुणावत ने गंगाशहर टीम को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। अभातेयुप कार्यसमिति सदस्य पीयुष जी लूणिया ने कार्यशाला प्रशिक्षक दिनेश जी मरोठी का संक्षिप्त परिचय दिया।
कार्यशाला प्रशिक्षक दिनेश जी मरोठी ने संभागियों को बताया कि डर के क्या कारण होते है और कैसे डर को कम करते हुए हम अपनी मंजिल का रास्ता सरल बना सकते है। मरोठी ने कहा कि श्डर एक वहम हैश् मन को सकारात्मक करके ही हम डर या हर बाधा को पीछे धकेल सकते है, इसके लिए हमें धार्मिकता को जीवन व्यवहार में अपनाना होगा। जिंदगी में तीन दोस्त ऐसे हो जिन्हें आप हर बात खुल कर बता पाए, अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें व लक्ष्य निर्धारित करें, आप अवश्य सफलता के सोपान पार कर पाएंगे।
व्यक्तित्व विकास कार्यशाला समन्वयक मिलाप चोपड़ा ने बताया कि विमल जी चोपड़ा, मंजू देवी-मनोहर जी नाहटा, जतन जी संचेती, किशन जी बैद, मनोज जी सेठिया की गरिमामय उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थी। किशोर व युवा साथियों की अच्छी उपस्थिति पूरे कार्यक्रम को सार्थक बना रही थी। तेयुप मंत्री देवेन्द्र डागा ने कार्यशाला का संचालन किया और सभी का आभार ज्ञापित किया। जय जय ज्योति चरण- जय जय महाश्रमण के घोष के साथ कार्यशाला परिसंपन्न हुई।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...