*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
✍🏻
साइबर ठगों ने सैनिक के खाते से उड़ाए ढाई लाख रूपये, पुलिस की तत्परता से लौटे डेढ़ लाख
जोधपुर। कोरोना काल में साइबर
ठग लगातार लोगों को अपना निशाना बना
रहे हैं। राजस्थान के जोधपुर में तैनात
ओडिशा निवासी सैनिक के साथ साइबर
ठगी का मामला सामने आया है। घटना
रातानाड़ा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी
के मुताबिक सैनिक सूर्यनारायण के पास
शनिवार को कस्टमर केयर के नाम से एक
अनजान शख्स का फोन आया था। इसके
बाद फोन करने वाले ने उसे जो-जो
दिशा-निर्देश दिए उसको वो फॉलो करता
चला गया। इसके बाद साइबर ठग ने पांच
बार ट्रांजैकशन कर उसके खाते से ढाई
लाख रूपये उड़ा लिए। मोबाइल पर बैंक
के मैसेज आने के बाद सूर्यनारायण को
अपने ठगे जाने का पता चला तो उसके
होश उड़ गए। उसने फौरन रातानाड़ा थाने
पहुंच कर थानाधिकारी लीलाराम को पूरी
बात बताई। थानाधिकारी ने मामले की
गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम को
जांच में लगा दिया, जिसके परिणाम
स्वरूप पांच बार किए गए ट्रांजैक्शन में से
तीन ट्रांजैक्शन रद्द हो गए और डेढ लाख
रूपए पुन: उसके बैंक खाते में लौट आए।
फिलहाल पुलिस ठगी गई शेष राशि को भी
रिकवर करने का प्रयास कर रही है। इस
दौरान थानाधिकारी लीलाराम ने जनता से
अपील करते हुए कहा कि साइबर ठग
लोगों को शिकार बना रहे है इसलिए किसी
भी अनजान व्यक्ति को फोन कॉल पर
अपनी निजी जानकारी शेयर नहीं करें और
शातिर साइबर अपराधियों से बचें
युगपक्ष
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...