*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*

*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष घोगरा से मिले व्यास, राजनैतिक नियुक्तियों में युवाओं की भागीदारी की रखी मांग
बीकानेर, 30 मई। युवक कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश कोर्डिनेटर तथा अशोक गहलोत फेन्स क्लब के संयोजक ऋषि कुमार व्यास ने रविवार को युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोगरा से सर्किट हाउस में मुलाकात की।
इस दौरान व्यास ने अशोक गहलोत फैंस क्लब के बैनर तले पिछले एक दशक से अधिक समय से आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में क्लब द्वारा जरूरतमंद लोगों को भोजन तथा राशन सामग्री एवं पशुओं के लिए गुड और चारा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ जागरूकता का सघन अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा कांग्रेस और जननायक अशोक गहलोत की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की तथा कहा कि निकट भविष्य में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों में युवाओं को भी प्राथमिकता की जाए, इससे निचले स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता गिरधर जोशी भी मौजूद रहे।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...