*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
रेलवे : चारो मण्डलों पर जल्दी होगी आॅक्सीजन प्लांट की स्थापना : महाप्रबन्धक
*कोविड महामारी पर आभासी (vertual) स्वास्थ्य परिचर्चा*
वर्तमान में व्याप्त कोरोना महामारी पर उत्तर पश्चिम रेलवे पर महाप्रबन्धक, श्री आनन्द प्रकाश की अध्यक्षता में आभासी (vertual) स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री प्रभास कुमार, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डाॅ. पी. के. सामन्तराय, सभी मण्डल रेल प्रबन्धकों सहित सभी विभागाध्यक्ष व सभी मण्डलों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं मान्यता प्राप्त संगठनों/एशोसियेषन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के उपहाप्रबंधक (सामान्य) व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार परिचर्चा में सर्वप्रथम सभी प्रतिभागियों ने कोरोना महामारी से बचने के लिए शपथ ली। तत्पश्चात् महाप्रबन्धक, श्री आनन्द प्रकाश ने वर्तमान परिस्थितियों में कोरोना महामारी से बचने एवं उससे लड़ने के बारे में सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें एक जुटता से इसका मुकाबला करना है। साथ ही सभी रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य की उचित देखभाल करते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना है। इसी क्रम में महाप्रबन्धक महोदय ने बताया कि जल्दी ही चारो मण्डलों पर आॅक्सीजन प्लांट की स्थापना कर दी जायेगी। महाप्रबन्धक महोदय ने सभी रेल उपयोगकत्र्ताओं एवं कर्मचारियों से कोरोना संबंधी प्रोटोकाॅल का कड़ाई से पालन करने का आव्हान भी किया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों से आव्हान किया कि हमें सभी ज्वलंत विषयों पर मिलकर सकारात्मक पहल करनी है ताकि शीघ्रतिशीघ्र इस महामारी से निजात पायी जा सकें।
प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेषक डाॅ. पी. के. सामन्तराय ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे पर केन्द्रीय चिकित्सालय, जयपुर सहित सभी मण्डल चिकित्सालयों में कोरोना मरीजों की उचित देखभाल की जा रही है। राज्य सरकार से समन्वय कर सभी आवश्यक दवाईयों एवं उपकरणों की पूर्ति के प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उत्तर पश्चिम रेलवे पर 19 चिकित्सकों के साथ ही पैरा मेडिकल स्टाॅफ की संविदा के आधार पर नियुक्ति की गई है। साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा घोषित 18 वर्ष एवं अधिक के आयु वर्ष के लोगों के वैक्सीन लगाने के क्रम में राज्य सरकार से चर्चा कर रेल कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेषन करने पर विचार किया जा रहा है।
परिचर्चा में सभी मण्डल रेल प्रबन्धकों ने अपने विचार रखें। मान्यता प्राप्त संगठनों/एशोसियेषन के प्रतिनिधियों ने रेल प्रषासन के साथ अपने अमूल्य सुझाव साझा किये तथा उन्होंने कोरोना संबंधी गाईडलाईन तथा राजस्थान सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन अनुषासन पखवाड़े का कड़ाई से पालन करने पर बल दिया। साथ ही सभी संगठनों ने महामारी को दूर करने के लिए प्रषासन का हर सम्भव साथ देने की बात कहीं।
परिचर्चा में रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों द्वारा कोरोना संबंधी सभी प्रोटोकाॅल का कड़ाई से पालन करने, कार्यस्थल पर केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन की कड़ाई से पालना हेतु सभी मण्डल रेल प्रबन्धकों एवं संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देषित किया गया।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...