*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
पुलिस अधिकारी देवेंद्र बिश्नोई ने कहा - आमजन के सामूहिक उत्तरदायित्व की बदौलत हम कोरोना पर अवश्य विजय प्राप्त करेंगे
बीकानेर, 3 मई, 2021। हम सब को सामूहिक जिम्मेदारी लेकर अपने परिवार,समाज,राज्य,राष्ट्र को बचाने में अपनी अहम भूमिका निभानी होगी, ओर हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी की बदौलत हम कोरोना पर अवश्य विजय प्राप्त करेगे। ये उदगार व्यक्त करते हुए भरतपुर पुलिस अधीक्षक श्रीमान देवेंद्र जी बिश्नोई ने आमजन से सरकार की गाइडलाइन की पालना करने की अपील जाम्भाणी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित कोरोना जागरूकता वेबिनार के प्रथम दिन के वक्ता के रुप में बोलते हुए की।
कोविड 19 से बचाव,उपचार,सावधानियों और गुरु जम्भेश्वर जी की शिक्षाओं को लेकर अकादमी द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर के अध्यक्ष आचार्य कृष्णानंद जी ने कहा कि मानव जितना प्रकृति से दूर होकर भौतिक सुख सुविधाओं की और अग्रसर होगा उतना ही खामियाजा मानव को उठाना पड़ेगा। भौतिकवाद के इस युग मे मानव अपने स्वार्थों की खातिर नए नए प्रयोग कर रहा है और उन प्रयोगों के साइड इफेक्ट्स के रूप में नई नई बीमारियां समाज मे फैल रही है अतः हमें बहुत ही सावधानीपूर्वक, संयमित जीवन शैली अपनानी होगी जिससे हम किसी भी कोरोना जैसी बीमारियों से बचे रहेंगे।असि प्रोफेसर के रूप में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर में सेवाएं दे रहे डॉ नरेंद्र जी डारा साहब ने कहा कि आमजन अगर जागरूक हो जाये तो हम कोरोना की चैन को तोड़ सकते है आमजन लापरवाही ना बरतते हुए बीमारी के प्रति सचेत रहे तथा आवश्यक होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाए तो हम निश्चित रूप से कोरोना पर नियंत्रण कर सकते है।
वक्ता के रूप में ही बोलते हुए प्रिंसिपल सी एम ओ, प्रेजिडेंट आई एम ओ बीकानेर डॉ अबरार पंवार ने बताया कि हम संतुलित खानपान, व्यायाम, सकारात्मक सोच,उच्च दूरदर्शिता के माध्यम से अपना,परिवार का,समाज का हर बीमारी से बचाव कर सकते है किसी भी परिस्थिति में हिम्मत से कार्य करते हुए सरकार के दिशा निर्देशों को मानकर हम स्वंय का बचाव कर सकते है
पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जाम्बा बुधाराम जी कड़वासरा ने बताया कि जो सरकार द्वारा जो वेक्सिनेशन किया जा रहा है उनको अपना कर्तव्य मानते हुए हर युवा को आगे आना चाईये, युवा देश की धरोहर होती है और युवाओं के माध्यम से हर जंग को जीता जा सकता है युवा अगर ठान ले तो सरकार की व्यवस्थाओं के अनुसार टीकाकरण को 100 प्रतिशत सफल किया जा सकता है टीकाकरण अगर सफलतापूर्वक हो गया तो हार्ड इम्युनिटी अपने आप ही पैदा हो जाएगी फिर किसी को ज्यादा खतरा नही रहेगा।
मंच का संचालन करते हुए डॉ हरिराम बिश्नोई (पुस्तकालयाध्यक्ष) ने बताया कि हम सबका भी राष्ट्र,समाज,परिवार के प्रति दायित्व बनता है कि हम स्वयं जागरूक रहकर और लोगो को भी जागरूक करें।
कार्यक्रम के तकनीकी संयोजक के रूप में डॉ लालचंद जी बिश्नोई ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
अंत मे अकादमी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ बनवारी लाल जी साहू ने अब वक्ताओं का अकादमी परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
तीन दिन चलने वाले इस कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाने, लाभान्वित करने के लिए आमजन से अपील की।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...