*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
कोरोना काल : कलक्टर का पीईईओ को निर्देश - कोरोना पॉजिटिव लोगों के घर जाकर प्रमाण में फोटो भी भेजें
क्योंकि होम क्वाराटाइन के घर दवाई देने कोई नहीं पहुंचा था
कलेक्टर के सामने खुली पोल, होम क्वाराटाइन के घर आज तक कोई नहीं आया दवाई देने
श्रीगंगानगर। शहर के निकट गांव चूनावढ़ में ो सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर जाकिर हुसैन तब हैरान रह गए जब उन्हें जमीनी स्तर पर रोगियों को राहत देने के नाम पर खानापूर्ति का पता लगा।
कलेक्टर ने कोर कमेटी की बैठक में कमेटी के अध्यक्ष पीईईओ अमरजीत से पूछा कि आप च्होम क्वारंटाइन को चैक कर रहे हो। इस पर पीईईओ ने हां, में जवाब दिया। इसे क्रॉस चैक करने के लिए जब कलेक्टर ने एसडीएम उम्मेदसिंह रतनू से एक कोरोना पीडि़त से बात कराने की बात की तो मामला कुछ और ही निकला। असल में होम क्वारैंटाइन के एक कोरोना पीडि़त ने फोन पर बताया कि आज तक कोई उनके हाल-चाल जानना तो दूर मिलने तक नहीं आया। न ही किसी ने फोन तक ही किया। कलेक्टर ने न केवल पीईईओ को फटकार लगाई, बल्कि तुरंत ही नोटिस भी थमा दिया।
पीडि़त ने फोन पर यह जरूर बताया कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उसे केवल अस्पताल से मेडिकल किट ले जाने की जानकारी दी गई। कोई किट भी देने नहीं आया। परिवार के अन्य सदस्य ही किट लेकर आए। इस पर कलेक्टर ने पीईईओ को आदेश दिया कि वे आज ही सभी कोरोना पॉजिटिव लोगों के घर जाएं। घर गए हैं, इसके फोटो भी भेजे, ताकि फिर से झूठ बोलने की नौबत नहीं आए।
✍🏻
खुलासा
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...