*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
लाशों के ढेर पर कालाबाजारी मानवता का ही कत्ल - वीना आडवानी"तन्वी"
*******************************************
आज जहां एक ओर कोरोना महामारी के चलते रोज़ हजारों लोग संक्रमित हो रहें हैं,हजारों रोज मर रहे हैं,अस्पतालों मे मातम पसराया है आए दिन अस्पतालों मे बिजली पर दाब अधिक होने पर शार्ट सर्किट के चलते संक्रमित मरीज़.लोग जींदा जल रहे हैं।ऐसे मे कैसे इंसानियत को तार-तार कर देने वाली कालाबाजारी के द्वारा विषयों को सोशल मिडिया पर लगातार दिखाया जा रहा है।आज ये कहना कहीं से भी गलत नहीं होगा की लाशों के ढ़ेर पर कालाबाजारी कर मानवता का जैसे कत्ल आज खुले आम किया जा रहा हो।आज जब इस महामारी के चलते पूरे देश के लोगों को चाहे वो आम जनता हो या उच्च जनता हर किसी को मिलकर हाथ बटाते हुए इस विपदा से बाहर आने का पूरा प्रयास करना चाहिये बल्कि ये नही की हम इस महामारी के भयावह काल मे एक-दूजे को नीचे गिराने का प्रयास या दवाओं,ऐंबुलेंस या आक्सीजन को लेके कालाबाजारी ना करें।अस्पतालो मे जहां एक ओर आक्सीजन की बहुत किल्लत है,लोग एक-एक सांस के लिये तड़प रहे हैं,लोग अपने अपनों को बचाने के लिये डाक्टरों को भग्वान कह उनके सामने गिडगिडा रहे की हमारे अपनों को बचा लो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग सिर्फ़ अपना सोचते हुए की हम अपनी-अपनी तिजोरियों को भरने को देख रहे हैं या अपने-अपने परिवार को।जो की आज इंसान मे इंसानियत,मानवता ना होने का बहुत ही बुरा असर लोगों मे दिखाई दिया।या ये कहें की रुपयों के लालच के ढ़ेर पर इंसानियत को कुचलते हुए बहुत से लोग नजर आ रहा हैं।आज इस महामारी कोरोना वायरस के काल ने कोई भेदभाव ना करते हुए.अमीर हो या गरीब सबको अपनी भूख का ग्रास बनाया है।आज कोई टेलीविजन एंकर हो जो बहुत ही अधिक कमाके तिजोरियों को लबालब भरते चले गये पर ये क्या ये भरी रुपयों के बंडल से तिजोरी भी उन्हें ना बचा सकी इस काल के ग्रास बनने से।या राह पे पढ़ा भिखारी भी एक-एक रोटी को तड़पते हुए इस काल का ग्रास बनते नजर आऐ।आज जहां इंजक्शन जो मात्र दो से तीन हजार की है उसे तीस से चालीस हजार मे बेचा जा रहा है,मरीज को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल मे ले जाने के एवज़ मे पांच से छः हजार वसूले जा रहे हैं वो भी मात्र चार से पांच किलोमीटर की दूरी पर।दवाओं को दूने दाम पे बेचा जा रहा है।यहां तक की जो मर गया उसकी लाश को मसान घाट तक ले जाने के लिये भी हजारो रुपये वसूले जा रहे लाशों के ढ़ेर पर की गई कमाई कहां ले जाओगे।कफन मे जेब नहीं होती सब यहीं छूट जाऐगा।कोई कुछ दिन रोऐगा आपके जाने पर फिर सब सामान्य हो जाऐंगे।ऐसी कालाबाजारी के पैसे से कितने दिन खाओगे,बल्कि तुम्हारा वसूद तुम्हे दुतकारेगा की कोई मर रहा था और मैं दवा मेरी मांग अनुसार ना मिलने पर मैंने मरने के लिये उसे छोड़ दिया।मानवता का तार-तार कर रहा ये समय जो पीड़ा मे पहले से ही हैं उसे असहनीय वेदनाओं से ओर भी अधिक भर रहे हैं।लोग गुहार कर रहे मानवता की भीख मांग रहे,अपनों को बचाने के लिये गिड़गिड़ाते हुए कदमों मे भी झुक रहे की इस समय हमें मदद् की जरूरत है।ऐसे मे भी कालाबाजारी करने वालों का दिल नहीं पसीज रहा।दुतकार हे ऐसे मानव जीवन पर जो इस तरह का घिनौनी हरकत कर अपने आपका मानव नहीं दानव होने का परिचय दे रहे हैं।ऐसे दवाओं के लिये मोहताज लोगों की वेदनाओं को ना समझने वाले अमानवीय कृत्य करने वाले लोगों को नरभक्षी कहना कहीं से भी गलत नहीं होगा।एक ओर ऐसे वो बहुत से लोग हैं जो अस्पताल मे ही रह कर मरीजों के परिजनों के बहुत ही मोटे-मोटे बिल बना कर उन्हें लूट रहे हैं।हाल ही मिडिया मे आई एक खबर के मुताबिक एक अस्पताल मे कोरोना वायरस के कारण संक्रमित हुए एक मरीज को परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल मे भरती कराया।कुछ दिनों मे ही उनकी मौत हो गई अस्पताल के स्टाफ ने मोटा सा बिल रोते बिलखते परिवार को थमा दिया।जब परिवार वाले बिल भुगतान मे अस्मर्थ थे तो अस्पताल मे ही अस्पताल के प्रशासन द्वारा परिवार के लोगों को पीटा गया।कितनी शर्मसार और दुखद करती ये घटना उन परिवार वालों के लिये युगों तक असमर्णीय रहेगी।घायल इंसान के जख़्मों पे कालाबाजारियों का नमक डाल ओर भी घायल कर जाते हो।बताओं क्याकफन मे कहां किसी के जेब होती ऊपर वाले को क्या मुंह दिखाओगे।
वीना आडवानी"तन्वी"
नागपुर, महाराष्ट्र
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...