*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
*फिक्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन का प्लाज्मा अभियान जारी*
*दूसरी मर्तबा प्लाजमा दान कर राहुल आचार्य 26वे डोनर बने*
बीकानेर- जैसे जैसे बीकानेर में कोविड 19 दूसरी लहर अपने पैर पसार रही है वेसे ही कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए प्लाज़्मा की जरूरते भी बढ़ रही है, ओर कहा जाता है जिसके दिल मे दर्द हो किसी भी तरीके से किसी जरूरतमंद की मदद करने का तो वहां रिश्ते मायने नही रखते, ओर यही मिसाल पेशकर इंसानियत का फर्ज निभाया "देश और व्यापार" न्यूज पेपर के युवा पत्रकार रवि पुगलिया एवं रॉबिन हुड आर्मी संस्था की सक्रिय सदस्य गीतांजली ने ।
फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन के अध्यक्ष समीर अहमद ने बताया कि दिनांक 1-05-21 की शाम को इनको सूचना मिली पीबीएम हॉस्पिटल के एमसीएच कोविड वार्ड के 1नo आईसीयू में एडमिट पेशेंट बबिता हीरावत को O पॉजिटिव प्लाजमा की सख्त जरूरत है, पत्रकार रवि पुगलिया ओर गीतांजली ने हमारी टीम के उपाध्यक्ष अब्दुल क़दीर गौरी एवं अबरार कायमखानी से तुरन्त सम्पर्क किया, हेल्पलाइन के दोनों ही सक्रिय मेम्बर ने अपनी सक्रियता दिखाते हुवे ब्लड हेल्पलाइन के नियमित डोनर राहुल आचार्य से सम्पर्क कर प्लाजमा दान करने हेतु पीबीएम हॉस्पिटल के ब्लड बैंक पहुंच गए, ओर राहुल आचार्य द्वारा दुसरी मर्तबा प्लाजमा दान करवाया ।
ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी के अनीश उस्ता बताते है कि प्लाजमा दान के दौरान जब राहुल आचार्य से बातचीत की गई तो राहुल बताते है कि एक प्लाजमा के जरूरतमंद मरीज के परिजनों को प्लाजमा की व्यवस्था करने में कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है ये उन्हें अच्छी तरह से मालूम है और उन्हें ये जब पता चला जब राहुल के पिता जी विमल राय आचार्य जी खुद कोरोना संक्रमित थे और डॉक्टर ने उन्हें भी प्लाजमा थेरेपी चढ़ाने के लिए बोला था,ओर उस वक़्त भी फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी द्वारा ही उनके पिता जी के लिए प्लाजमा थेरेपी की व्यवस्था की गई थी,इसके लिए उन्होंने ब्लड हेल्पलाइन के कार्यों को सराहा ओर धन्यवाद ज्ञापित किया ओर ये भी कहा कि उनके शरीर मे जब तक ऐंटीबॉडी है तब तक वो कोरोना पॉजिटिव जरूरतमंद मरीजो के लिए प्लाजमा दान करने के लिए तैयार रहेंगे।
पीबीएम ब्लड बैंक में प्लाजमा डोनेशन के दौरान डॉ.तहसीन अनवर,डॉ. विकास, डॉ. त्रिलोक, फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन के सदस्य बब्लू खान आदि मौजूद रहे ।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...