*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
कोरोना वैक्सीन /सनसनीखेज खुलासा : पंजीकरण से पहले 18+ का हो गया वैक्सीनेशन
डिस्पेन्सरी में लगे 28 अप्रेल को लगे इस शिविर में 178 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें 133 जने ऐसे थे,जिनकी उम्र 45 + नहीं थी
अभी 18+ के लिए पोर्टल पर पंजीकरण खुला भी न था कि...
बीकानेर। कोरोना संक्रमण को लेकर जहां जिला प्रशासन गंभीर है। इसको लेकर टीकाकरण करवाने के लिये प्रचार प्रसार किया जा रहा है। लेकिन स्वास्थ्य महकमा टीकाकरण को लेकर इतना लापरवाह बन गया है कि चिकित्सा विभाग की ओर से तीन दिन पहले लगाएं गये एक शिविर में 45 वर्ष से कम 133 लोगों को टीका लगा दिया गया। पांच नम्बर डिस्पेन्सरी में लगे 28 अप्रेल को लगे इस शिविर में 178 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें 133 जने ऐसे थे,जिनकी उम्र 45 + नहीं थी। अब सोचने वाली बात यह है कि अब टीकाकरण का डाटा ऑनलाइन हो नहीं पाया और 133 टीकों का हिसाब किताब गड़बड़ा गया है। जब शाम को इसका डाटा सामने आया तो विभाग में हडकंप मच गया है। विभागीय गलती सामने आने पर चिकित्सा महकमें के आलाधिकारियों ने लीपापोती करनी शुरू कर दी और इसका रास्ता निकालने के लिये निम्न कार्मिकों पर गाज गिराने की तैयारी कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को दबाने के लिये सीएमएचओ ने अपने विश्वस्त तीन जनों की एक कमेटी बना दी है। जिनको लेकर दोषियों को नोटिस की तैयारी की जा रही है।
आखिर विभाग ने ऐसा क्यों और किसके दबाव में किया
हालांकि एक मई से 45 वर्ष से नीचे उम्र वालों के टीकाकरण शुरू होने वाला था तो फिर विभाग को इस तरह की जल्दबाजी करने की आवश्यकता क्यों पड़ी। आखिर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने किसके दबाव में इस प्रकार टीकाकरण किया। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है और राज्य सरकार की थू-थू हो रही है।
✍🏻
खुलासा
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...