*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
अवश्य देखें : मेरे बीकाणा! तू इतना उदास क्यों है...? अजीज भुट्टो की फोटोग्राफी और सुमित शर्मा की कलम से बीकानेर को मुस्कुराहट मिलेगी का सकारात्मक संदेश। जीतेगा बीकाणा, हारेगा कोरोना
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
कोरोना : बीकानेर से खबर : यहां रोगियों से मिलने तक की मनाही...
सच के आईने पर फरमान का पर्दा
डॉक्टरों की अनुमति के बाद गंभीर और अति
गंभीर प्रकृति के मरीजों के परिजन ही
एमसीएच विंग में आ-जा सकेंगे
पीबीएम की खौफनाक सच्चाई
पर पर्दा डालने के प्रयास
बीकानेर। पीबीएम के कोविड़
अस्पताल में मंगलवार को ऑक्सीजन
की कमी से रोगियों की मौत का
खौफनाक वीडियो सामने आने के बाद
जिला प्रशासन और पीबीएम होस्पीटल
प्रबंधन सकते में है। इस बीच खबर
आई है कि पीबीएम प्रबंधन ने
खौफनाक वीडियों को झूठा साबित
करने के लिये खौफनाक सच्चाई पर
पर्दा डालने का प्रयास शुरू कर दिया है।
इसके चलते कोविड़ आईसीयू में भर्ती
कोरोना रोगियों और उनके परिजनों द्वारा
मोबाइल से वीडियों कवरेज पर सख्त
पांबदी लगा दी गई है। गुरूवार से
नियम लागू किया गया है कि डॉक्टरों
की अनुमति के बाद गंभीर और अति
गंभीर प्रकृति के मरीजों के परिजन ही
एमसीएच विंग में आ-जा सकेंगे। इसके
अलावा किसी को अंदर आने-जाने की
अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए
पर्याप्त पुलिस जाता तैनात किया
जाएगा। साथ ही अनुमत परिजन को
पीपीई किट पहनने के बाद ही प्रवेश
दिया जाएगा। जांच के लिये गठित
चिकित्सकों की टीम भी घटना से जुड़े
तथ्यों की गंभीरता से जांच के बजाय
खामियों को नजर अंदाज कर रही है।
जानकारी में रहे कि मंगलवार को
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
में खुलासा हुआ था कि किस तरह
ऑक्सीजन की कमी और अस्पताल
प्रशासन की लापरवाही के कारण लोगों
की मौत हो रही है। कोविड़ आईसीयू में
भर्ती किसी मरीज के परिजन ने एक के
बाद एक सात वीडियो बनाकर सोशल
मीडिया पर वायरल किए थे। इन सभी
में कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं
की पोल खुल गई है। यह भी आरोप है
कि चिकित्सक नियमित रूप से देखने
के लिए भी नहीं आ रहे हैं। रोगियों को
ऑक्सीजन लगाने व एक बार इंजेक्शन
लगाने के लिए नर्सिंग स्टाफ जरूर आ
रहा है। बार बार ऑक्सीजन का लेवल
कम ज्यादा हो रहा है। वीडियो में मृत
रोगी के साथ ही उनके परिजन भी दिख
रहे हैं, जो बाकायदा बयान दे रहे हैं कि
काफी देर से ऑक्सीजन की आपूर्ति
बंद थी। जबकि पीबीएम प्रबंधन की
ओर से जारी प्रेस बयान में वीडियों की
सच्चाई को नकार दिया गया था।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...