*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
कोरोना हवा में हो ना हो, लोग बाहर तो संक्रमित हो ही रहे
आशंका.... हवा में
फैल गया कोरोना?
बीकानेर। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण से हर ओर हाहाकार मचा है।
संक्रमितों की संया बढ़ती जा रही है। नए मरीजों को संभालने में अब अस्पतालों
का दम फूल रहे हैं। शहर में अब कोरोना संक्रमण सिर्फ कम्युनिटी ट्रांसमिशन तक
ही सीमित नहीं रहा है बल्कि अब यह हवा में भी फैल गया है। पीबीएम होस्पीटल
के वरिष्ठ चिकित्सकों के मुताबिक गत वर्ष के कोरोना के मुकाबले इस बार हालात
बहुत अधिक खराब है। संक्रमण हवा में फैल चुका है। स्थान के अभाव में नए
मरीजों का इलाज करना मुश्किल होता जा रहा है। अब एक ही उपाय है कि लोग
अपने घरों से बाहर न निकले। ताकि संक्रमित होने से बच सके। चिकित्सकों ने
यह भी आंशका जताई है कि वर्तमान का वायरस रहस्यमय है। गत वर्ष संक्रमितों
को सिर्फ आइसोलेट रखने से ही बीमारी ठीक हो रही थी। ज्यादा दवा की भी
आवश्यकता नहीं पड़ रही थी। इस बार सभी संक्रमित गंभीर अवस्था में सामने
आ रहे हैं।
अधिकांश मरीजों को ऑक्सीजन और दवाओं की आवश्यकता पड़ रही है।
गत वर्ष बुजुर्गों की अधिक संख्या में मौत हो रही थी। साथ ही युवा कम
संक्रमित हो रहे थे। लेकिन इस बार हालात पूरी तरह से पलट चुके हैं। युवा न
केवल सबसे अधिक संक्रमित हो रहे हैं, बल्कि उनकी मृत्य दर भी अधिक हो
गई। यह चिंताजनक पहलू है। पहले कोरोना ड्रॉपलेट से फैलता था। अब यह हवा
में फैल गया है। इस कारण मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। इतनी
बड़ी संया में मरीजों का इलाज करने में हमें भी दिक्कतों का सामना करना पड़
रहा है। इससे बचने का एक ही उपाय है कि घर में रहे। जहां तक संभव हो बाहर
न निकले। यहीं सबसे बड़ा बचाव है। मास्क हेलमेट के समान है। आपका बचाव
तो कर सकता है, लेकिन पूर्ण रूप से रक्षा कवच नहीं बन सकता। उसमें भी
संक्रमित होने की आशंका हमेशा बनी रहती है। अस्पतालों के हालात बहुत विकट
हो गए हैं।
✍🏻
युगपक्ष
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...