✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
बीकानेर में देर रात ऑक्सीजन सप्लाई हुई डाउन
गंभीर रोगियों की सांसें उखडऩे लगीं परिजनों ने मचाया हल्ला
कलेक्टर तक पहुंचा मामला
गुरुवार-शुक्रवार की रात
बीकानेर। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में जिंदगी
और मौत से जूझ रहे कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन आपूर्ति
में एक बार फिर गड़बड़ी से गंभीर मरीजों के परिजन परेशान
हैं। कोरोना वार्ड में रात करीब साढ़े बारह बजे ऑसीजन की
सप्लाई निर्धारित मात्रा से कम हुई, जिससे कई मरीजों को
सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद मरीजों के परिजनों ने
मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई, तब जाकर आपूर्ति में
सुधार हो सका। हालांकि पीबीएम अस्पताल प्रशासन का
कहना है कि महज कुछ मिनट के लिए प्रेशर डाउन होने की
समस्या आई थी, जिसे समय रहते दुरुस्त कर लिया था।
पीबीएम अस्पताल में फिलहाल एमसीएच बिल्डिंग में
कोरोना मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई
एक प्लांट से की जा रही है। रात को करीब साढ़े बारह बजे
से सुबह पांच बजे तक ऑसीजन का प्रेशर काफी कम होने
से मरीजों की सांसे उखडऩे लगी थी। इस बीच कुछ मरीजों
ने बाहर बैठे अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। तब
ऑक्सीजन सप्लाई प्वाइंट पर पहुंचकर परिजनों ने आक्रोश
व्यक्त किया। इसके कुछ देर बाद सप्लाई सही हो गई थी। इस
पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी भी मरीज की सांस उखड़ी
नहीं, लेकिन परेशानी बढ़ गई थी। कुछ देर होती तो यहां भर्ती
रोगियों को दिक्कत हो सकती थी।
कलेक्टर तक पहुंचा मामला
इस मामले में भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने सुबह
छह बजे जिला कलेटर नमित मेहता को फोन पर सूचना दी।
इसके बाद अस्पताल और प्रशासन हरकत में आया। हालांकि
तब तक अस्पताल स्टाफ ने व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया
था।
ऑक्सीजन गाड़ी भी खराब हुई उधर, बीकानेर में ऑक्सीजन ला रही गाड़ी भी खराब
हो गई थी। यह टैंकर जामनगर से आ रहा था, लेकिन रास्ते
में ही खराब हो गया। इस पर पीबीएम प्रशासन को सूचना
मिलने पर यहां से एक और गाड़ी भेजी गई। वहां गाड़ी को
दुरुस्त करके पीबीएम अस्पताल लाया गया था। इस दौरान
ऑसीजन सिलेंडर लगाने के दौरान एक बार प्रेशर डाउन हो
गया था। इस बारे में पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. परमेंद्र
सिरोही ने बताया कि गाड़ी रास्ते में खराब होने के कारण
थोड़ी दिक्कत हुई थी, लेकिन ऑक्सीजन सप्लाई में दो-चार
मिनट की दिक्कत हुई थी। इसके बाद से सप्लाई सही है और
पीबीएम अस्पताल में कोरोना सहित किसी भी मरीज को
आक्सीजन की दिक्कत नहीं है।
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...