*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
वरिष्ठ उस्ता चित्रकार मोहम्मद इस्माइल उस्ता का निधन
बीकानेर 29 अप्रैल । वरिष्ठ उस्ता चित्रकार मोहम्मद इस्माइल उस्ता का आज सुबह पी0बी0एम0 अस्पताल में इंतक़ाल (निधन) हो गया । वे 80 वर्ष के थे । उस्ता अपने परिवार में पत्नी, पुत्रों, पुत्रियों, नाती, पोत्रो सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये । मोहल्ला उस्तान में बुजुर्ग उस्ता कलाकार मोहम्मद इस्माइल को जनाजे की नमाज़ के बाद जस्सूसर गेट स्थित बड़े कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया । उनके पुत्र अजमल उस्ता ने बताया कि कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए उनके कुल की फातेहा शुक्रवार को सुबह 8 बजे उनके निवास मोहल्ला उस्तान मे होगी । 1940 में जन्मे स्व0 मोहम्मद इस्माइल उस्ता ने उस्ता कला के फनकार उस्ताद गुलाम मोहम्मद जी उस्ता से चित्रांकन की तालीम हासिल की थी । वे उस्ता कला की सुनहरी मनोवत, तांतला सुनहरी, जंगाली सुनहरी, रंगाबेजी, तरहबन्दी के सिद्धहस्त कलाकार थे । उस्ता मुग़ल, राजपूत, कांगडा लघुचित्र शैली के पारंगत कलाकार थे । उस्ता की कलाकृतियां राष्ट्रीय कला प्रदर्शनियों में प्रदर्शित हुई है उन्हें कला क्षेत्र में अनेक सम्मान मिले हैं । उन्होंने अपने पुत्रों को उस्ता कला के संस्कार दिये । उनके पुत्र अजमल हुसैन उस्ता राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित है ।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...