*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
पूर्व विधायक गोपाल जोशी के निधन पर डॉ कल्ला, भाटी, पचीसिया सहित इन्होंने शोक प्रकट किया
अवश्य देखें : मेरे बीकाणा! तू इतना उदास क्यों है...? अजीज भुट्टो की फोटोग्राफी और सुमित शर्मा की कलम से बीकानेर को मुस्कुराहट मिलेगी का सकारात्मक संदेश। जीतेगा बीकाणा, हारेगा कोरोना
पूर्व विधायक गोपाल जोशी के निधन पर डॉ कल्ला, भाटी, पचीसिया सहित इन्होंने शोक प्रकट किया
बीकानेर पश्चिम पूर्व विधायक श्री गोपाल कृष्ण जोशी का निधन। 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस। पूर्व विधायक पुत्र व भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल जोशी ने बताया
अंतिम यात्रा सुबह 8 बजे जोशियों की बगेची नत्थूसर गेट जाएगी।
सुबह बीकानेर लाया जाएगा पार्थिव शरीर।
जयपुर साकेत हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस। कोरोना से थे पीड़ित।
पूर्व विधायक डॉ.
गोपाल जोशी के निधन से बीकानेर मर्माहत हो
उठा। काबीना मंत्रियों के साथ विभिन्न
राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक व उद्योग
संघों के पदाधिकारियों ने डॉ. जोशी के निधन पर
शोकांजलि अर्पित की है। ऊर्जा मंत्री डॉ.बी डी
कल्ला ने पूर्व विधायक डॉ. गोपाल जोशी के निधन
पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं
प्रकट की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर जोशी के
निधन से उन्हें और उनके परिवार को व्यक्तिगत
हानि हुई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर गोपाल जोशी
ने हमेशा अपने सार्वजनिक जीवन में विभिन्न पदों
पर कार्य करते हुए बीकानेर के सर्वांगीण विकास
में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे सदैव
जनता के हितों के लिए समर्पित रहे। उनके निधन
से प्रदेश ने एक कुशल संगठक और प्रशासक को
खो दिया है।
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने अपने
शोक संदेश में कहा कि बीकानेर पश्चिम
विधानसभा सभा से विधायक रहे जोशी
मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और सदैव गरीब
एवं पिछड़ों व दलितों के उत्थान केे लिए उन्होंने
काम किया। बेदाग छवि के नेता पूर्व विधायक ने
अपने लबे राजनैतिक जीवन में प्रदेश व बीकानेर
के विकास को सर्वोपरि माना। उनका इस तरह
चले जाना बीकानेर के लिए अपूर्णीय क्षति है।
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष
द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने पूर्व विधायक गोपाल
कृष्ण जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए
बताया कि बीकानेर की राजनीति को एक
अपूरणीय क्षति हुई है । गोपाल कृष्ण जोशी बेहतर
राजनीतिज्ञ होने के साथ साथ एक कुशल उद्यमी
भी थे ।
शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप
सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व
जिलाध्यक्ष डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य, जिला
महामंत्री मोहन सुराणा,जिला उपाध्यक्ष अशोक
प्रजापत, जिला मंत्री अरुण जैन सहित अनेक
पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने डॉ. जोशी के
निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके
निधन से बीकानेर में साफ, स्पष्ट, सिद्धान्तवादी
और इमानदार राजनीतिक अध्याय का अंत हुआ
है । भाजपा बीकानेर देहात जिला अध्यक्ष
ताराचंद सारस्वत पूर्व संसदीय सचिव डॉ.
विश्वनाथ मेघवाल, विधायक बिहारीलाल बिश्नोई,
विधायक सुमित गोदारा, जिला मंत्री देवीलाल
मेघवाल सहित भाजपा परिवार ने गोपाल जोशी के
निधन से भाजपा परिवार को एक बड़ी क्षति हुई
है।
पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल
जादुसंगत ने कहा कि बीकानेर पश्चिम के पूर्व
विधायक और महान व्यक्तित्व के धनी, बेदाग
छवि और जीवन पर्यन्त सकारात्मक राजनीति
करने वाले श्री गोपाल कृष्ण जोशी हम सभी को
याद रहेंगे।
*ऊर्जा मंत्री ने पूर्व विधायक श्री जोशी के निधन पर शोक जताया*
बीकानेर, 28 अप्रैल। ऊर्जा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने पूर्व विधायक श्री गोपाल जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर जोशी के निधन से उन्हें और उनके परिवार को व्यक्तिगत हानि हुई है।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर गोपाल जोशी जी ने हमेशा अपने सार्वजनिक जीवन में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए बीकानेर के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे सदैव जनता के हितों के लिए समर्पित रहे। उनके निधन से प्रदेश ने एक कुशल संगठक और प्रशासक को खो दिया है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिरशांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
-------
पूर्व विधायक जोशी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे-भाटी
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया
बीकानेर, 28 अप्रैल। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण जोशी के निधन पर भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हॅूं कि मृतात्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भाटी ने अपने शोक संदेश में कहा कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा सभा से विधायक रहे जोशी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और सदैव गरीब एवं पिछड़ों व दलितों के उत्थान केे लिए उन्होंने काम किया। बेदाग छवि के नेता पूर्व विधायक ने अपने लम्बे राजनैतिक जीवन में प्रदेश व बीकानेर के विकास कोे सर्वोपरि माना। उनका इस तरह चले जाना बीकानेर के लिए अपूर्णीय क्षति है।
--------
*गोपाल कृष्ण जोशी का निधन उद्योग व व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति : पचीसिया*
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि बीकानेर की राजनीति को एक अपूरणीय क्षति हुई है । गोपाल कृष्ण जोशी बेहतर राजनीतिज्ञ होने के साथ साथ एक कुशल उद्यमी भी थे । विधायक काल में इन्होंने बीकानेर के उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को विधानसभा के प्रश्नकाल में उठाया और सदैव बीकानेर के औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास के पक्षधर के रूप में अपनी महत्ती भूमिका निभाई ओर इनके द्वारा किये गए विकास कार्य बीकानेर के आमजन के ह्रदय में सदैव अविस्मरणीय रहेंगे ।
पूर्व विधायक के निधन पर कल्ला ने जताया शोक
बीकानेर, 28 अप्रैल। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कल्ला ने पूर्व विधायक श्री गोपाल जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर जोशी के निधन से उन्हें और उनके परिवार को व्यक्तिगत आघात लगा है। डॉक्टर जोशी हमेशा सार्वजनिक जीवन में अपनी साफगोई के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में कभी भी सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया। जनार्दन कल्ला ने बताया कि सार्वजनिक जीवन में उनके साथ कई वर्षों तक कार्य करने का सानिध्य मिला। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
-------
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...