*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
#राजस्थान_ सतर्क_ है
*18 वर्ष से अधिक उम्र के वैक्सीनेशन के लिए प्रदेश को चाहिए 7 करोड़ वैक्सीनेशन डोज*
_-चिकित्सा मंत्री_
जयपुर, 28 अप्रेल। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए करीब 7 करोड़ वैक्सीन की आवश्यकता है। केंद्र सरकार से वैक्सीन मिलने के साथ ही प्रदेश में वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या करीब 3.25 करोड़ है। पहला और दूसरा दोनों डोज और वेस्टेज को मिलाएं तो करीब 7 करोड़ वैक्सीन की डोज की राजस्थान को जरूरत रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अगर समय रहते वैक्सीन मिल जाएगी तो प्रधानमंत्री की मंशा के अनुसार राज्य की युवा पीढ़ी को वैक्सीन कर सुरक्षित करने को तैयार है।
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि विभाग के अधिकारियों ने सीरम इंस्टीटृयूट के अधिकारियों से बात कर 3 करोड़ 75 लाख डोजेज बुक करने का ऑर्डर दिया था लेकिन वहां के अधिकारियों ने बताया कि 15 मई तक केंद्र सरकार द्वारा दिए गए ऑर्डर की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को वैक्सीन तो मिल जाएगी तो राज्य की सबसे बड़ी आबादी को समय रहते वैक्सीनेट किया जा सकेगा।
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश को केंद्र सरकार से अब तक 1 करोड़ 38 लाख 57 हजार 360 वैक्सीन की डोज प्राप्त हुई हैं, जिनमें से विभाग ने एक करोड़ 36 लाख 180 वैक्सीन जिलों में पहुंचा दी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास स्टोरेज की क्षमता ठीक है और कोल्ड चेन भी 2444 की संख्या में विकसित किए जा चुके हैं और मैनपावर भी र्प्याप्त है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों विभाग ने 5 लाख 80 हजार वैक्सीन एक दिन में लगाए थे। वर्तमान में 7 लाख इंजेक्शन प्रतिदिन लगाने का तंत्र विकसित किया जा चुका है, जिसे और भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 45 से अधिक उम्र के लोग करीब 2 करोड़ 9 लाख हैं। इनमें से भी कई लोगों को दूसरा डोज लगाना बाकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 27 अप्रेल तक 1 करोड़ 26 लाख 53 हजार 991 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। प्रदेश के स्टोरेज में अब वैक्सीन नहीं बची हैं।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...