🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा कुचामनी ख्याल की प्रस्तुति
March 01, 2021
0
*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
👇
👇
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️ राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा कुचामनी ख्याल की प्रस्तुति लोक कलाओं की विरासत को जीवित रखने के लिए कार्यक्रम आयोजित बीकानेर, 1 मार्च। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर की ओर से मारवाड़ लोक कला संस्थान द्वारा पांचू गांव में कुचामनी ख्याल की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर राजस्थानी लोकगीत,लोक नृत्य,भवाई नृत्य, कालबेलिया नृत्य, चरी नृत्य, लोकगीत नींबूडा, केसरिया बालम की प्रस्तुति भी दी गई। कालबेलिया नृत्य सुगना देवी व सुनिया ने प्रस्तुत किया। भवाई नृत्य में सुगना देवी ने अपने सिर पर आग रख कर गिलासों, कांच व तलवार पर नृत्य प्रस्तुत किया। मारवाड़ लोक कला संस्थान के सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर का कुचामनी शैली को जीवित रखने में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि दलों द्वारा समय-समय पर कुचामनी ख्याल व राजस्थान लोकगीत व नृत्य कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर इस विरासत को जीवित रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में तकनीक और डिजीटल युग के दौर में युवा पीढ़ी को अपनी महान लोक कलाओं से परिचित करवाना इस कार्य क्रम का उद्देश्य है। इस अवसर पर ग्राम सरपंच हवादेवी, उपसरपंच जेठमल डागा, पंचायत समिति सदस्य कोजाराम तथा सामाजिक कार्यकर्ता रामचन्द्र, हीराराम, श्यामदीन, गुमानाराम व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।✍🏻
📒 CP MEDIA
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...