🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
भारतीय रेलयात्रियों की भावनाओं से फेक न्यूज़ के माध्यम से फिर खिलवाड़ किया गया है। यह खिलवाड़ उन रेलयात्रियों की भावनाओं से है जो अनिवार्य कार्यवश इस माह यात्रा करने जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में गलत तथ्यों के साथ फेक न्यूज़ सामने आई के 31 मार्च तक भारतीय रेलवे ने ट्रेनें रद्द कर दी है जबकि सच्चाई यह नहीं है । उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल अधिकारियों ने भी रेल यात्रियों को सावधान रहते हुए अधिकृत तथ्यात्मक सूचनाओं को ही सही मानने की अपील की है। उधर, ट्रेनों के रद्द होने संबंधी फेक न्यूज को लेकर pib ने तथ्यात्मक विवरण के साथ ट्वीट कर जानकारी दी है कि यह फेक न्यूज़ चलाई जा रही है जबकि सच्चाई यह है कि 2021 में मार्च 31 तक ऐसी फेक न्यूज संदर्भित कोई ट्रेन रद्द नहीं की गई है। पीआईबी के फैक्ट चेक को जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करके सही जानकारी लीजिए।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...