🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
105 एमएम गन से एक और हादसा,... बीएसएफ के एक जवान की जान चली गई, 3 अन्य जवान घायल पिछले 4 दिन के दौरान 105 एमएम गन से यह दूसरा हादसा
March 03, 2021
0
*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
👇
👇
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️ 105 एमएम गन से एक और हादसा,... बीएसएफ के एक जवान की जान चली गई, 3 अन्य जवान घायल
पिछले 4 दिन के दौरान 105 एमएम गन से यह दूसरा हादसा
जोधपुर। राजस्थान की पोकरण फायरिंग रेंज में मंगलवार रात अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां 105 एमएम गन (तोप) से गोले दागते समय एक गोला वहीं पर फट गया। हादसे में बीएसएफ के एक जवान की जान चली गई। वहीं 3 अन्य जवान घायल हो गए। पिछले 4 दिन के दौरान पोकरण में 105 एमएम गन से यह दूसरा हादसा हुआ है। तब गन की बैरल फटने से एक जवान जख्मी हो गया था। बीएसएफ ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, बीएसएफ इन दिनों सेना की पोकरण स्थित फायरिंग रेंज में अभ्यास कर रही है। सीमा के निकट किशनगढ़ में बीएसएफ की खुद की फायरिंग रेंज है। लेकिन 105 एमएम गन की रेंज 17 किलोमीटर होने के कारण इससे गोले दागने का अभ्यास बड़ी फायरिंग रेंज पोकरण में किया जा रहा है। बाहर निकलते ही फटा गोला मंगलवार देर रात इस गन से एक गोला दागते ही यह दूर जाने के बजाए बाहर निकलते ही फट गया। इस गन के पास खड़े चार जवान घायल हो गए। बाद में उत्तर प्रदेश निवासी जवान सतीश की सांसें थम गईं। 3 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। इनकी हालत खतरे से बाहर है। जोधपुर स्थित बीएसएफ के राजस्थान फ्रंटियर मुख्यालय ने हादसे की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अमूमन गोला अपने लक्ष्य पर जाकर ही फटता है। पता लगाया जाएगा कि चूक किस स्तर पर और कैसे हुई? ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके। इससे पहले शनिवार को फायरिंग रेंज में 105 एमएम गन से गोले दागने के दौरान बैरल फटने से सेना का एक जवान घायल हो गया था। उसका जोधपुर के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।✍🏻
📒 CP MEDIA खुलासा
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...