*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️ Bikaner
बीकानेर : 27 - 02 - 2021
*"गुरुकुलम फैशन बीकानेर एन इनिशिएटिव बाय आई. एन. आई. एफ. डी." की छात्राओं द्वारा तैयार किए गए परिधानों एवं अन्य प्रोडक्ट्स की आॅनलाइन प्रदर्शनी कल 28 फरवरी को*
बीकानेर के अग्रणी संस्थान *गुरुकुलम फैशन बीकानेर एन इनिशिएटिव बाय आई. एन. आई. एफ. डी.* में 27 और 28 फरवरी 2021 को संस्थान की छात्राओं द्वारा तैयार किए गए परिधानों और विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन होना था। परन्तु कोरोना संक्रमण के पुनः बढ़ जाने के कारण उक्त प्रदर्शनी 28 फरवरी को आॅनलाइन आयोजित की जाएगी।
संस्थान की निदेशक रेशु माथुर ने बताया कि "कोरोना काल के दौरान आॅनलाइन क्लासेज में सीख कर और उससे पूर्व , हमारे संस्थान की छात्राओं के द्वारा काफी आकर्षक परिधान एवं अन्य प्रोडक्ट्स तैयार किए गए थे। छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु कल दिनांक 28 फरवरी को आॅनलाइन प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है , जिसमें उक्त परिधान एवं प्रोडक्ट्स को अवलोकनार्थ प्रदर्शित किया जाएगा। कल प्रातः 11बजे से हमारे फेसबुक पेज , इंस्टाग्राम पेज तथा यूं ट्यूब चैनल ( Gurukulam Fashion Bikaner ) पर सभी प्रोडक्ट्स का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही प्रातः 11:45 बजे से सायं 5 बजे तक Zoom app पर प्रदर्शनी लाइव रहेगी , इस दौरान कोई भी लोग - इन करके हमारे डिजाइनर्स से प्रोडक्ट्स की जानकारी प्राप्त कर सकेगा और चाहें तो आॅर्डर भी दे सकेंगे।"
संस्थान के प्रबंध निदेशक रवि माथुर ने बताया कि "हमारा सदैव ही प्रयास रहता है कि छात्राओं के लिए विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जाएं ताकि वे अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकें और उनके उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो सके"
✍🏻
📒 CP MEDIA
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...